बिहार में मक्का आधारित उद्योग लगाने पर सरकार करेगी सहयोग, मिलेगी भारी सब्सिडी, मंत्री ने दी जानकारी
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Sep 2024 9:05 AM
Bihar News: आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान तथा महाराष्ट्र के बाद बिहार देश का 5वां सबसे बड़ा मक्का उत्पादक राज्य है. कृषि मंत्री फिक्की के समिट में उपस्थित सभी उद्योगपतियों एवं संस्थानों से बिहार में मक्का आधारित उद्योग एवं बीज उत्पादन हेतु खेती करने तथा प्रसंस्करण इकाई लगाने की अपील की. कहा कि सरकार इसके लिए मदद करेगी.
Bihar News: बिहार के कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने बुधवार को नयी दिल्ली में फेडरेशन ऑफ इंडियान चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) की ओर से आयोजित इंडिया मेज समिट के 10वें संस्करण का उद्घाटन किया. इस दौरान मंत्री ने कहा कि मक्का उत्पादन में बिहार देश में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. देश के कुल मक्का उत्पादन में बिहार का योगदान लगभग 11 प्रतिशत है.
आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान तथा महाराष्ट्र के बाद बिहार देश का 5वां सबसे बड़ा मक्का उत्पादक राज्य है. उन्होंने फिक्की के समिट में उपस्थित सभी उद्योगपतियों एवं संस्थानों से बिहार में मक्का आधारित उद्योग एवं बीज उत्पादन हेतु खेती करने तथा प्रसंस्करण इकाई लगाने की अपील की. कहा कि सरकार इसके लिए मदद करेगी.
बीज उत्पादकों से बिहार में बीज उत्पादन का प्रस्ताव
फिक्की के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद कृषि मंत्री ने कृषि विभाग के सचिव संजय अग्रवाल के साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमुख बीज उत्पादक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ अलग से बैठक की. मंत्री ने सभी बीज उत्पादक कंपनियों को बिहार में बीज उत्पादन का कार्य प्रारंभ करने का सुझाव दिया. कहा कि कृषि विभाग के पास उपलब्ध बीज गुणन प्रक्षेत्र भी बीज उत्पादन के लिए निजी बीज उत्पादक कंपनी को लीज पर उपलब्ध कराया जायेगा. एक सप्ताह के अंदर निविदा प्रकाशित की जायेगी. अधिकांश बड़ी बीज उत्पादक कंपनियों ने बिहार में हाइब्रीड बीज उत्पादन कार्य करने पर अपनी सहमति व्यक्त की.
Also Read: एचएससीसी इंडिया करेगी दरभंगा AIIMS का निर्माण, 1261 करोड़ रुपए होंगे खर्च
बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन हुआ लागू
मंत्री ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए अलग से बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति लायी है. इसके तहत बीज प्रसंस्करण से लेकर फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में 25 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी का लाभ लिया जा सकता है. राज्य सरकार की इथेनॉल प्रोत्साहन नीति, 2021 से भी मक्का उत्पादक किसानों को फायदा हो रहा है. फिक्की के सम्मेलन में कृषि सचिव ने कहा कि पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया और समस्तीपुर मक्का उत्पादन के प्रमुख क्षेत्र के रूप में विकसित हुए हैं.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










