Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों को मिलेंगी 5 हजार से ज्यादा नई ANM, इसी महीने हो जाएगी पोस्टिंग

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Jan 2026 12:42 PM

विज्ञापन

बिहार ANM की सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने बड़ी राहत मिलने वाली है. स्वास्थ्य विभाग 5 हजार से अधिक नई एएनएम की तैनाती की तैयारी में है. जिसकी नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों को इसी महीने बड़ी राहत मिलने वाली है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा करीब 5 हजार नई एएनएम (सहायक नर्स दाई) की तैनाती की तैयारी पूरी कर ली गई है. संविदा के आधार पर की जा रही 5006 एएनएम की नियुक्ति प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और जल्द ही इसका परिणाम जारी किया जाएगा.

सेलेक्टेड कैंडिडेट्स की लिस्ट जल्द होगी जारी

राज्य स्वास्थ्य समिति के तहत संचालित इस भर्ती प्रक्रिया में राज्य के विभिन्न केंद्रों पर ऑनलाइन परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है. परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों के लिए आंसर-की ऑनलाइन जारी की गई थी, जिस पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. 28 दिसंबर को आपत्तियों की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग उनके निराकरण में जुटा हुआ है. इसके पूरा होते ही चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी और तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.

ANM की बहाली से क्या होगा फायदा?

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई एएनएम की तैनाती से जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में नर्सिंग सेवाएं मजबूत होंगी. खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में इससे मदद मिलेगी.

इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग ऑप्थेलमिक असिस्टेंट के 220 पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया चला रहा है. इन पदों पर चयन होने से आंखों से जुड़ी जांच और उपचार सेवाओं को गति मिलेगी.

कई अभ्यर्थी सेलेक्शन के बाद भी नहीं किए थे जॉइन

हालांकि, एएनएम भर्ती को लेकर एक चिंता भी सामने आई है. पूर्व में हुई नियुक्ति प्रक्रियाओं में यह देखा गया था कि कई अभ्यर्थी चयन के बाद भी योगदान नहीं देते थे. बड़ी संख्या में पद खाली रह गए थे. इसकी मुख्य वजह संविदा पर मिलने वाला कम वेतन और नौकरी के नवीनीकरण को लेकर बनी अनिश्चितता बताई जा रही है.

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस बार प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक चयनित अभ्यर्थी योगदान दें, ताकि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को वास्तविक लाभ मिल सके.

Also Read: Bihar Teacher News: बिहार के 2916 शिक्षकों की जाएगी नौकरी, जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन