चंद्र ग्रहण 2026: खुले आसमान में देखना सुरक्षित है या नहीं? जानें वैज्ञानिक सच

Published by : Neha Kumari Updated At : 01 Mar 2026 2:50 PM

विज्ञापन

चंद्र ग्रहण 2026

Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण को खुले आसमान में नग्न आंखों से देखना चाहिए या नहीं, इसे लेकर अक्सर लोगों में असमंजस रहता है. कुछ लोग इसे सुरक्षित मानते हैं, जबकि कुछ असुरक्षित समझते हैं. आइए, वैज्ञानिक दृष्टि से जानते हैं कि क्या नग्न आंखों से चंद्र ग्रहण देखना वास्तव में सुरक्षित है या नहीं?

विज्ञापन

Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा को नग्न आंखों से देखना सुरक्षित है या नहीं. वैज्ञानिकों के अनुसार, इसे नग्न आंखों से बिना किसी विशेष चश्मे के देखना बिल्कुल सुरक्षित है.

वैज्ञानिकों की राय

वैज्ञानिकों के अनुसार, चंद्र ग्रहण को खुले आसमान में नग्न आंखों से देखना सुरक्षित होता है. चंद्रमा की अपनी कोई रोशनी नहीं होती, बल्कि वह सूर्य की रोशनी को परावर्तित (रिफ्लेक्ट) करता है. ग्रहण के दौरान पृथ्वी की छाया पड़ने से यह रोशनी और भी कम हो जाती है, जो आंखों के लिए बिल्कुल भी हानिकारक नहीं होती. इससे आंखों को कोई नुकसान नहीं पहुंचता.

चंद्र ग्रहण क्या होता है ?

जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण की स्थिति बनती है. यह खगोलीय घटना केवल पूर्णिमा तिथि के दिन ही होती है. ग्रहण के दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा दिखाई देता है.

चंद्र ग्रहण कितने प्रकार के होते हैं?

चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं —

1. पूर्ण चंद्र ग्रहण

पूर्ण चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की गहरी छाया पूरी तरह चंद्रमा को ढक लेती है. इस स्थिति में सूर्य का सीधा प्रकाश चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाता और चंद्रमा लाल या तांबे जैसा दिखाई देने लगता है. इसी कारण इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है. यह चंद्र ग्रहण का सबसे दुर्लभ रूप माना जाता है और इसे लोग साफ तौर पर देख सकते हैं.

2. आंशिक चंद्र ग्रहण

आंशिक चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी की छाया चंद्रमा के केवल कुछ हिस्से पर पड़ती है. इस दौरान चंद्रमा का एक भाग काला या धुंधला दिखाई देता है, जबकि बाकी हिस्सा सामान्य रूप से चमकता रहता है.

3. उपच्छाया चंद्र ग्रहण

उपच्छाया चंद्र ग्रहण उस समय होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की हल्की बाहरी छाया से होकर गुजरता है. इस स्थिति में चंद्रमा पूरी तरह अंधकारमय नहीं होता, बल्कि उसकी चमक थोड़ी कम या धुंधली दिखाई देती है. कई बार यह बदलाव इतना हल्का होता है कि सामान्य लोगों के लिए इसे पहचानना मुश्किल हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 का सूतक काल कब से? जानें क्या करें और क्या न करें

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola