Bihar News: जिला प्रशासन को मिली बदमाशों की लिस्ट, पटना में CCA 3 के तहत इतने अपराधियों पर एक्शन…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Aug 2025 11:16 AM
बिहार डीजीपी विनय कुमार
Bihar News: पटना में अपराध नियंत्रण एक्ट की धारा 3 के तहत 116 अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. हालांकि, जिला प्रशासन को 197 बदमाशों की लिस्ट मिली थी. जिसके बाद 81 के खिलाफ सीसीए 3 के तहत जल्द कार्रवाई का आदेश दिया गया है.
Bihar News: पटना में क्राइम कंट्रोल के लिए बिहार अपराध नियंत्रण एक्ट (सीसीए) की धारा 3 के तहत अब तक 116 अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जबकि पटना पुलिस से 197 बदमाशों की लिस्ट जिला प्रशासन को मिली है. 81 के खिलाफ सीसीए 3 के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है. डीएम डॉ. एसएम त्यागराजन ने एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के साथ बैठक कर सीसीए 3 के पालन में तेजी लाने को कहा है.
पुलिस विभाग एक्टिव
बिहार में लगातार क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस विभाग एक्टिव है. डीजीपी विनय कुमार की तरफ से अपराधियों पर कड़क एक्शन के लिए एक के बाद एक आदेश दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही अब तो बिहार पुलिस नई टेक्नोलॉजी और नई हथियारों की मदद से क्राइम कंट्रोल करेगी. पुलिसकर्मियों को इसके लिए ट्रेनिंग दी जा रही है.
आर्म्स वेरिफिकेशन की बढ़ी तारीख
दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए आर्म्स वेरिफिकेशन 25 से 30 अगस्त तक निर्धारित था. लेकिन, अब अंतिम डेट 15 सितंबर तक तय की गई है. इस दौरान दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक थाना स्तर पर आर्म्स वेरिफिकेशन किया जायेगा.
पटना में इन जगहों पर होगा वेरिफिकेशन
पटना सिटी, दानापुर, मसौढ़ी, बाढ़, फुलवारीशरीफ और पालीगंज अनुमंडल में संबंधित तारीखों पर थाना स्तर पर वेरिफिकेशन होगा. यह भी आदेश दिया गया कि यदि कोई लाइसेंसधारी तय तारीख पर आर्म्स वेरिफिकेशन नहीं कराता है और बिना उचित कारण के हथियार का उपयोग करता है, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी.
बदमाशों की मांगी गई लिस्ट
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान तमाम बदमाशों की लिस्ट मांगी गई है, ताकि उन पर सीसीए 3 के तहत कार्रवाई की जा सके. यह कानून विशेष रूप से बालू, शराब और जमीन के अवैध कारोबार पर नियंत्रण के साथ ही अपराध नियंत्रण और सुशासन सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है.
Also Read: Patna Metro: इस दिन से होगा पटना मेट्रो का ट्रायल, गड़बड़ियां होंगी दूर, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










