Bihar News: बिहारवासियों के लिए बड़ी खबर, बेगूसराय-दरभंगा की दूरी होगी कम, इस जिले में बूढ़ी गंडक पर बन रहा पुल 

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 May 2025 4:59 PM

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन, इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कई सौगातें बिहार की जनता को दी जा रही है. इसी क्रम में समस्तीपुर जिले में बूढ़ी गंडक पर पुल बनाया जा रहा है. जिससे बेगूसराय और दरभंगा की दूरी 25 किलोमीटर कम हो जाएगी. इसके साथ ही लोगों को बड़ी सहूलियत भी मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की जनता को कई सौगातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से दी जा रही है. कहीं नए एक्सप्रेस-वे की शुरूआत हो रही तो कहीं नए पुल का निर्माण हो रहा. इसी क्रम में बिहारवासियों को एक और तोहफा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देने वाले हैं. दरअसल, समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर पुल का निर्माण किया जा रहा है. इस पुल के बन जाने से बेगूसराय और दरभंगा के बीच की दूरी कम हो जाएगी. इससे लोगों के समय की काफी बचत होगी.

47 करोड़ की लागत से बन रहा पुल

वहीं, बनाए जा रहे नए पुल को लेकर कहा जा रहा कि, पहले इस पुल में 9 पाया बनाया जाना था. लेकिन, अब 9 की जगह 11 पाया बनाए जायेंगे. यानी कि, 2 पाया को बढ़ा दिया गया है. जिससे पहले पुल की लंबाई जो 336 मीटर थी, वह अब बढ़कर 400 मीटर हो जाएगी. वहीं, निर्माण शहर से सटे जितवारपुर हकीमाबाद गांव के राजघाट के पास हो रहा है. इधर, पुल के लागत की बात करें तो, पहले 45 करोड़ खर्च होने की बात सामने आई थी. लेकिन, अब 47 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. इस पुल के बन जाने से जितवारपुर का तो विकास होगा ही, साथ ही बेगूसराय और दरभंगा की दूरी भी घट जाएगी.

पूरे 25 किलोमीटर की दूरी होगी कम

बता दें कि, बेगूसराय से दरभंगा जाने वाले लोगों को समस्तीपुर शहर में बिना एंट्री किए जितवारपुर-इलमासनगर-मन्नीपुर होते हुए सीधा मुक्तापुर जा पायेंगे. इतनी दूरी तय करने में अब लोगों कम समय लगेंगे क्योंकि पूरे 25 किलोमीटर की दूरी कम हो जायेगी. इसके साथ ही रोसड़ा, दलसिंहसराय, उजियारपुर के किसानों को सब्जी मंडी जाना बेहद आसान हो जाएगा. बता दें कि, लोगों की ओर से काफी लंबे समय से पुल के निर्माण को लेकर मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने वाली है.

जाम की समस्या से पायेंगे निजात

इसके साथ ही पुल का निर्माण पूरा हो जाने से लोगों को जाम की समस्या भी नहीं झेलनी पड़ेगी. बेगूसराय से आने वाले लोगों को करीब 25 किलोमीटर की कम दूरी तय करनी होगी तो वहीं दरभंगा से जाने वाले लोगों को भी सहूलियत होगी. पुल के बन जाने से दलसिंहसराय, उजियारपुर, रोसड़ा के किसानों को बाजार समिति के लिए आवाजाही करना आसान हो जाएगा. जाम की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी. इधर, पुल को लेकर लगातार निर्माण कार्यों पर नजर रखी जा रही है. लोगों को परेशानी ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है.

Also Read: Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले PK की बड़ी तैयारी, एक-एक सीट के लिए बनी रणनीति

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन