Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले PK की बड़ी तैयारी, एक-एक सीट के लिए बनी रणनीति
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 May 2025 4:16 PM
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तमाम राजनीतिक नेता जुट गए हैं. ऐसे में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ी तैयारी कर ली है. बिहार के एक-एक विधानसभा सीट पर कब्जा जमाने की बड़ी रणनीति तैयार कर ली गई है. पीके 120 दिनों की यात्रा पर निकलने वाले हैं.
Bihar Politics: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होने वाला है, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है. तमाम राजनीतिक पार्टियों ने जीत को लेकर रणनीतियां तैयार कर ली है. ऐसे में बात करें जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की तो, इन दिनों वे फुल एक्शन मोड में दिख रहे हैं. लगातार पार्टी से जुड़ी गतिविधियों को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं. इस बीच उन्होंने चुनाव को लेकर खास तैयारी की है.
120 दिनों में 243 सीटों को साधेंगे
दरअसल, प्रशांत किशोर 120 दिनों की यात्रा पर निकलने वाले हैं. इस 120 दिनों में पीके बिहार की 243 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगे. बता दें कि, इस यात्रा की शुरूआत प्रशांत किशोर 20 मई से करेंगे. एक-एक सीट के लिए जनसमर्थन जुटायेंगे. छपरा के सिताब दियारा से यात्रा की शुरूआत करेंगे. हर दिन 2 विधानसभा सीटों में वे पहुंचेंगे. इस दौरान पार्टी के कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे. लोगों से वोट की अपील करेंगे.
पहले तीन दिनों का कार्यक्रम कुछ इस प्रकार है…
बता दें कि, जनसुराज की ओर से यात्रा के पहले तीन दिन का कार्यक्रम जारी कर दिया है. 20 मई को प्रशांत किशोर संपूर्ण क्रांति के सूत्रधार जयप्रकाश नारायण के गांव सिताब दियारा से दोपहर 3 बजे यात्रा पर निकलेंगे. तो वहीं अगले दो दिन उनकी यात्रा सारण जिले के मांझी और एकमा विधानसभा क्षेत्र में रहेगी. इस दौरान 21 मई को मांझी में दोपहर 1.30 बजे पहली जनसभा होगी और शाम 5 बजे जलालपुर में दूसरी. इसके अलावा 22 मई को भी यात्रा के दौरान दो सभा होगी. पहली सभा दोपहर 2 बजे लहलादपुर और दूसरी शाम 5 बजे करनपुरा में होगी. इस तरह से प्रशांत किशोर दूसरी बार बिहार में यात्रा पर निकलने वाले हैं.
Also Read: गयाजी: चावल चोर शिक्षक पर एक्शन, डीएम ने कर दी बड़ी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










