Bihar News: "पाताल से भी निकालकर हो अपराधियों की गिरफ्तारी", सीनियर एसपी से बोले रामकृपाल यादव
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Aug 2025 8:11 AM
पीड़ित परिजनों से मिलते रामकृपाल यादव
Bihar News: पटना के फुलवारीशरीफ में भाई-बहन की जलाकर हत्या मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है. इस बीच पूर्व सांसद रामकृपाल यादव ने सीनियर एसपी से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि "पाताल से भी निकालकर अपराधियों की गिरफ्तारी हो."
Bihar News: पटना जिले के जानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव में भाई-बहन को जलाकर हत्या करने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. इस हृदयविदारक घटना के विरोध में जहां स्थानीय लोगों में गुस्सा है, वहीं शुक्रवार को पूर्व सांसद रामकृपाल यादव खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की.
‘समाज और इंसानियत पर हमला’
रामकृपाल यादव ने मृतक बच्चों के परिजनों से बातचीत कर पूरी जानकारी ली और ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा कि यह इलाका उनका ननिहाल है और वे इसे अपना घर समझते हैं. आज तक इस क्षेत्र में ऐसी दर्दनाक और बर्बर घटना कभी नहीं हुई. उन्होंने इस अमानवीय कांड को समाज और इंसानियत पर हमला बताया.
पूर्व सांसद ने सीनियर एसपी से की बात
रामकृपाल यादव ने घटनास्थल से ही पटना के सीनियर एसपी से मोबाइल पर बातचीत कर अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि “पाताल में भी छिपा हो अपराधी, तो उसे ढूंढ कर बाहर निकाला जाए और स्पीडी ट्रायल के तहत फांसी की सजा दी जाए.”
प्रशासन से की यह मांग
रामकृपाल यादव ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की दरिंदगी करने की हिम्मत न करे. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए और इस केस की मॉनिटरिंग खुद वरिष्ठ अधिकारी करें.
पूर्व सांसद ने दिलाया भरोसा
उन्होंने कहा कि घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है. यह केवल एक परिवार का दुख नहीं है, बल्कि पूरे समाज को झकझोर देने वाली त्रासदी है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह खुद इस मामले को संसद और केंद्र सरकार तक उठवाएंगे और हर स्तर पर न्याय सुनिश्चित कराने के लिए तत्पर रहेंगे.
Also Read: पटना में घर के बाहर टहल रहा था युवक, बाइक सवार अपराधियों ने मार दी गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










