Bihar News: बिहार में महिलाओं के खिलाफ किया अपराध तो सीधे जायेंगे भीतर, पुलिस खोज-खोजकर दिला रही सजा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 05 Sep 2025 1:31 PM
डीजीपी विनय कुमार
Bihar News: बिहार में महिलाओं के साथ अपराध करने वाले लोग बच नहीं पायेंगे. बिहार पुलिस महिलाओं से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर है और अपराधियों को सजा भी दे रही है. दरअसल, साल 2025 के पिछले 8 महीनों में बिहार में 464 अपराधियों को सजा दिलाई गई है.
Bihar News: बिहार में महिलाओं के साथ अपराध को लेकर बिहार पुलिस गंभीर है. राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले बच नहीं पायेंगे. पुलिस उन्हें खोज-खोजकर सजा दे रही है. दरअसल, महिलाओं से जुड़े अपराधों में इस साल 464 लोगों को सजा दिला दी है. इनमें शीलभंग, दहेज उत्पीड़न और पॉक्सो जैसे संगीन मामले शामिल हैं. इस मामले में गौर करने वाली बात यह है कि इन सभी दोषियों को रिकॉर्ड समय में सजा दिलाई गई है. इन दोषियों के सजा देने में एक साल से भी कम समय लगा.
अब तक 464 अपराधियों को सजा
पुलिस मुख्यालय की ओर से महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर सख्त निर्देश निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस हेडक्वार्टर से बिहार के सभी जिलों की मॉनिटरिंग की जा रही है. जिसका असर अब आंकड़ों में भी दिखना शुरू हो गया है. जारी किए गए रिपोर्ट की माने तो, बीते आठ महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले 464 लोगों को सजा दिलाई गई है.
साल 2025 में जनवरी से अगस्त तक का रिकॉर्ड
शीलभंग : 131 मामलों में 154 दोषियों को सजा
पॉक्सो: 145 मामलों में 183 दोषियों को सजा
दहेज उत्पीड़न: 28 मामलों में 41 दोषियों को सजा
दहेज हत्या: 50 मामलों में 86 दोषियों को सजा
अलग-अलग जिलों के आंकड़े
बिहार के अलग-अलग जिलों में बिहार पुलिस की कार्रवाई की माने तो, रेप के मामलों में सबसे ज्यादा सफलता अररिया जिले को मिली है. यहां 11 मामलों में 11 अभियुक्तों को सजा मिली. जबकि छपरा में 7 मामलों में 9, बगहा में 3 मामलों में 12, औरंगाबाद में 9 मामलों में 9 अभियुक्त दोषी पाए गए. पॉक्सो मामलों में बेतिया, समस्तीपुर, भागलपुर और पटना जिले सबसे आगे रहे.
पिछले साल की तुलना में इस साल बेहतर प्रदर्शन
जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में पूरे साल के दौरान रेप के 253 मामलों में 309 दोषियों को सजा दिलाई गई थी. पुलिस सजा दिलाने के मामले में एक्टिव हुई है. जिसका नतीजा है कि इस बार जनवरी से ही सजा दिलाने का सिलसिला जारी है. दूसरी तरफ डीजीपी विनय कुमार का कहना है कि अभी तो 8 महीने ही हुए हैं. अंत तक यह आंकड़ा और ज्यादा बढ़ेगा.
डीजीपी विनय कुमार का बयान
डीजीपी विनय कुमार ने कहा, महिलाओं से जुड़े अपराधों का ट्रायल जल्द कराने के साथ ही गवाहों को समय पर हाजिर कराने पर फोकस किया जा रहा है. इसके लिए समयबद्ध तरीके से ट्रायल होने से सजा की रफ्तार बढ़ी है. हमने यह भी सुनिश्चित किया है कि तारीख पर गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित हो.
डीजीपी ने बताई रणनीति
साथ ही डीजीपी विनय कुमार ने बातचीत के दौरान बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में सजा की दर बढ़ाने के लिए पुलिस मुख्यालय ने खास रणनीति अपनाई है. केस डायरी समय पर उपलब्ध कराना, गवाहों को कोर्ट में हाजिर कराना और ट्रायल को टाइमलाइन में पूरा कराना सुनिश्चित किया गया है, जिसने अपराधों पर सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई है.
Also Read: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं ने किया सबको अट्रैक्ट, हाथों में पोस्टर लेकर क्या बोलीं?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










