Bihar News: बिहार के किसानों को सीएम नीतीश ने दी बड़ी राहत, 16100 लाभुकों को कर दिया खुश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 May 2025 5:22 PM
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों बिहार की जनता को कई योजनाओं की सौगात दे रहे हैं. इस बीच उन्होंने राज्य के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है. दरअसल, लघु जल संसाधन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसके तहत 16100 लाभुकों को अनुदान का वितरण किया गया.
Bihar News: सात निश्चय-2 “हर खेत तक सिंचाई का पानी” की परिकल्पना को साकार करने के लिए लघु जल संसाधन विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निजी नलकूप योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है. योजना के तहत कृषकों को निजी नलकूप स्थापित करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, योजना अंतर्गत कुल 35000 निजी नलकूपों को स्थापित कराया जाना है.
अब तक इतने किसानों ने किया दावा
बता दें कि, लगभग 175000 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी. योजना में अब तक 23397 कृषकों ने बोरिंग गाड़कर अपना दावा ऑनलाईन पोर्टल पर अपलोड कर दिया है, जिससे 116985 हेक्टेयर भूमि में सिंचाई क्षमता का सृजन किया गया है. जिनमें से 16100 कृषकों को 91.91 करोड रुपये का अनुदान दिया जा चुका है. बाकी के प्राप्त दावों का जोर-शोर से स्थल जांच कर अनुदान का भुगतान किये जाने की प्रक्रिया प्रगति पर है.
व्यापक स्तर पर किया जा रहा प्रचार-प्रसार
वहीं, जिन कृषकों ने अभी तक दावा प्रस्तुत नहीं किया है, उनसे ऑनलाइन दावा प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, ताकि योजना के लक्ष्य को ससमय पूरा किया जा सके. जानकारी के मुताबिक, योजना अंतर्गत जिन कृषकों के आवेदन स्वीकृत हो गये हैं, वे बोरिंग कर अनुदान करने के लिए mwrd.bihar.gov.in पर दावा अपलोड कर सकते हैं.
Also Read: भागलपुर में भाजपा नेता ने जतायी हत्या की आशंका, ऑपरेशन सिंदूर पर फेसबुक पोस्ट किया तो मिली धमकी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










