Bihar News: बिहार में बाइपास निर्माण पर लग सकता है ब्रेक, सरकार को पूरी करनी होगी ये दो शर्त
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Oct 2025 10:24 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बिहार में बाइपास के निर्माण कार्य पर ब्रेक लग सकती है. दरअसल, राज्य सरकार के सामने केंद्र सरकार ने दो शर्तें रख दी है. इसके साथ ही मंत्रालय की तरफ से जुलाई 2025 में जारी पत्र का हवाला दिया गया है.
Bihar News: बिहार में बाइपास निर्माण से जुड़ी बड़ी खबर है. केंद्र सरकार ने राज्य सरकार पर बाइपास निर्माण के लिए दो शर्तें रख दी है. जिसके बाद निर्माण कार्य पर ब्रेक लग जाने की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, अरवल, दाउदनगर और औरंगाबाद में बाइपास निर्माण के लिए पथ निर्माण विभाग की तरफ से केंद्र को प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय ने स्वीकृति नहीं दी.
मंत्रालय ने क्या बताई वजह?
दरअसल, केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से यह कहा गया कि औरंगाबाद में जमीन की न्यूनतम कीमत भी अधिक है. कीमत अधिक रहने के कारण जमीन अधिग्रहण में पैसे भी ज्यादा खर्च होंगे, जिससे मंजूरी नहीं दी गई. हालांकि, एनएच 139 पर बनने वाले अरवल और दाउदनगर में फोर लेन बाइपास बनाने को लेकर मंजूरी दे दी गई है.
कौन सी हैं दो शर्तें?
केंद्र सरकार की तरफ से पहली शर्त यह रखी गई कि बाइपास बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण किया जाता है. इसमें जमीन की आधी कीमत यानी कि 50 प्रतिशत कीमत राज्य सरकार को देना होगा. इसके साथ ही दूसरी शर्त यह रखी गई कि अगर राज्य सरकार जमीन की कीमत 25 प्रतिशत देती है तो एसजीएसटी में छूट देना होगा. इन शर्तों को लेकर मंत्रालय की तरफ से जुलाई 2025 में जारी पत्र का हवाला दिया गया है.
बाइपास बनने से बढ़ सकेगी कनेक्टिविटी
जानकारी के मुताबिक, दाउदनगर में बाइपास निर्माण के लिए 288.28 करोड़ रुपये जबकि अरवल में बाइपास निर्माण के लिए 665.50 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. इन जगहों पर बाइपास बनने से पटना, अरवल, दाउदनगर, औरंगाबाद के अलावा आस-पास के इलाकों में भी कनेक्टिविटी बढ़ सकेगी. हालांकि, शर्तें थोप देने के बाद निर्माण कार्य पर ग्रहण लगने की संभावना बन गई है.
120 बाइपास बनाने की योजना
मालूम हो 120 बाइपास बनाने का निर्णय सरकार की तरफ से लिया गया है. इसमें से 14 बाइपास बनकर तैयार हो गये है. लेकिन अन्य बाइपास का निर्माण किया जाना है. बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बाइपास का निर्माण करने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










