Bihar News: न्यू ईयर पर बाइकर्स गैंग की खैर नहीं, क्यूआरटी और स्पेशल मोबाइल टीम ऐसे रखेगी नजर

Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Dec 2025 9:24 AM

विज्ञापन

पटना में बाइकर्स गैंग पर रहेगी नजर (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar News: नये साल की शुरुआत होने वाली है और इससे पहले पटना में पुलिस ने तैयारी कर ली है. दरअसल, घूमने वाले जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती रहेगी. खासकर बाइकर्स गैंग पर नजर रखी जायेगी. क्यूआरटी और स्पेशल मोबाइल टीम लगातार गश्ती करेगी.

विज्ञापन

Bihar News: नये साल पर पटना में सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम रहेंगे. धार्मिक स्थलों सहित पार्क, जू, गंगा पथ आदि घूमने वाली जगहों पर विधि-व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे. बाइकर्स गैंग पर खास नजर रहेगी. इसके लिए क्यूआरटी और स्पेशल मोबाइल टीम गश्ती कर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी. अटल पथ और गंगा पथ पर ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर बैरिकेडिंग होगी. गंगा नदी में नावों के परिचालन पर रोक रहेगी.

डीएम और एसएसपी ने दिया आदेश

डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने पदाधिकारियों को नये साल पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है. अधिकारियों को स्पेशल मोबाइल टीम के माध्यम से सघन पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने और बाइकर्स गैंग पर नियंत्रण के लिए थानाध्यक्षों और एसडीपीओ को घूम कर कार्रवाई करने को कहा गया है.

डीएम ने कहा कि नये साल पर विधि-व्यवस्था के लिए वरीय मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जिला स्तर से 104 जगहों पर 125 से अधिक मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी तैनात किये गए हैं.

इन जगहों पर तैनात रहेंगे पदाधिकारी

डीएम और एसएसपी ने कहा कि जू, इको पार्क, गांधी मैदान, कुम्हरार, हनुमान मंदिर, इस्कॉन मंदिर, नेहरू पथ स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, पटन देवी मंदिर सहित सभी प्रमुख स्थलों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद रहेंगे. गांधी सेतु पर ट्रैफिक संचालन के लिए पुलिस बल तैनात रहेंगे.

इस नंबर पर दे सकेंगे गड़बड़ी की सूचना

किसी भी प्रकार की संदेहास्पद सूचना जिला कंट्रोल रूम (0612-2219810/2219234) और डायल 112 पर लोग दे सकते हैं. इको पार्क, सचिवालय, पटना जंक्शन हनुमान मंदिर, कुम्हरार पार्क, संजय गांधी जैविक उद्यान, गांधी मैदान स्थित चिल्ड्रेन पार्क, इस्कॉन मंदिर, बुद्धमार्ग सहित प्रमुख स्थलों पर एक-एक क्यूआरटी तैनात की गयी है.

Also Read: Bihar News: बिहार के स्कूलों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, बच्चों को मिल सकेंगे ये बड़े फायदे

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन