Bihar News: बिहार के स्कूलों में खुलेंगे आधार सेवा केंद्र, बच्चों को मिल सकेंगे ये बड़े फायदे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 30 Dec 2025 8:44 AM

विज्ञापन

पटना में स्कूलों में खोले जायेंगे आधार सेवा केंद्र

Bihar News: पटना में नये सेशन से स्कूलों में बंद पड़े आधार केंद्रों को दोबारा शुरू किया जायेगा. ऐसा होने से अभिभावकों के साथ-साथ बच्चों को बड़ी सहूलियत मिल सकेगी. जानकारी के मुताबिक, पटना जिले में 48 आधार केंद्र खोले जाने की तैयारी है.

विज्ञापन

Bihar News: पटना जिले के स्कूलों में बंद पड़े आधार केंद्रों को दोबारा से शुरू करने की तैयारी जोरों पर है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश पर जिला शिक्षा कार्यालय स्तर पर हर प्रखंड में दो-दो आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए स्कूलों को चिह्नित किया जा रहा है. जिले में कुल 24 प्रखंड हैं. इन स्कूलों में 48 आधार केंद्र खुलेंगे. जिला शिक्षा कार्यालय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आधार सेवा केंद्र खोलने के लिए स्कूलों के नाम भेजने का निर्देश दिया है.

नये सत्र से स्कूलों में खुलेंगे आधार केंद्र

दरअसल, यह आधार सेवा केंद्र सरकारी स्कूलों में ही खोले जायेंगे, ताकि अभिभावक यहां आकर अपने बच्चे का आधार कार्ड बना सकें. इस केंद्र पर केवल सरकारी और निजी स्कूलों में नामांकित बच्चों का आधार कार्ड बनेगा. यह आधार केंद्र नया सत्र शुरू होने से पहले खुल जायेंगे. स्कूलों में आधार केंद्र संचालन के लिए बिजली, कमरे आदि की पर्याप्त सुविधा रहेगी.

साथ ही इसके लिए एक महीने में एजेंसी का चयन कर लिया जायेगा, जिसके बाद 60 दिनों के अंदर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से आधार केंद्र शुरू करने की प्रक्रिया पूरी होगी.

स्कूलों में आधार केंद्र होने से क्या होंगे फायदे?

  • स्कूली बच्चों का आसानी से आधार कार्ड बन जायेगा.
  • आधार से बैंक खाता जुड़ने से योजना राशि मिलने में आसानी होगी.
  • विभाग को किसी का आधार जांच कराने में मदद मिलेगी.
  • शिक्षा विभाग के पोर्टल पर स्कूलों में नामांकित बच्चों के नाम दर्ज करने में आसानी होगी.

पिछले साल पैसे लेने की मिली थी शिकायत

साल 2024 में जिले के हर प्रखंड में स्कूलों में दो-दो आधार केंद्र शुरू किये गये थे. लेकिन एजेंसी को पैसा का भुगतान नहीं होने से ये आधार केंद्र बंद कर दिये गए. जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग को यह भी शिकायत मिली थी कि आधार सेवा केंद्र पर ऑपरेटर की तरफ से आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे लिये जा रहे थे, जबकि बच्चों को आधार कार्ड फ्री में बनाया जाना था. इस वजह से भी इन आधार सेवा केंद्रों को बंद करने का निर्णय लिया गया.

Also Read: Bihar Solar Power Plant: बिहार में बिना शोर और धुआं के मिलेगी बिजली, कजरा सोलर प्लांट से मिलने लगी ग्रीन एनर्जी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन