Bihar News: एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, वंदे भारत के अलावा पूर्णिया को ये भी मिले हैं गिफ्ट, पगडंडियों से लेकर हवाई सफर तक की कहानी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 16 Sep 2025 2:10 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के पूर्णिया जिले की तस्वीर सालों बाद बदल गई है. प्रसिद्ध कलाकार फणीश्वर नाथ रेणु ने अपनी किताब में जिस तरह से पूर्णिया जिले की गरीबी और बदहाली का जिक्र किया था. वह जिला अब नई-नई ऊंचाइयों को छू रहा है. आइये जानते हैं पूर्णिया के डेवलपमेंट की कहानी...

विज्ञापन

Bihar News: उपन्यासकार और कथाकार फणीश्वरनाथ रेणु ने अपनी किताब ‘मारे गए गुलफाम’ में ‘हीरामन की बैलगाड़ी’ का जिक्र किया था. इसके साथ ही ‘मैला आंचल’ में बिहार के पूर्णिया जिले की वास्तविक तस्वीर को दिखाया था. इस वक्त फणीश्वरनाथ रेणु की कहानियां इस वजह से याद आ रही है क्योंकि तब के पुरैनिया और अब के पूर्णिया की सूरत बदल गई है.

कभी बदहाली की मार झेल रहा था पूर्णिया

दरअसल, लगभग 20 साल पहले पूर्णिया की पहचान गरीबी, बदहाली, गांव की धूल भरी सड़कें और उस पर चलती बैलगाड़ी, कुछ ऐसी ही जिले की पहचान थी. लेकिन, अब पूर्णिया की पहचान बदल गई है. एनडीए की सरकार जिले को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रही है. एयरपोर्ट, एक्सप्रेसवे, वंदे भारत के अलावा कई बड़ी सौगातें सरकार ने पूर्णिया जिले को दी.

पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे की सौगात

पूर्णिया में रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है. इसी कड़ी में बिहार की बेहद खास सड़क परियोजनाओं में शुमार पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे को केंद्र सरकार ने औपचारिक रूप से राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे का दर्जा दे दिया है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से अधिसूचना जारी कर इसे नेशनल एक्सप्रेसवे-9 (एनई-9) घोषित किया गया है. खास बात यह है कि यह बिहार का पहला ऐसा एक्सप्रेसवे होगा जो पूरी तरह राज्य की सीमाओं के भीतर बनेगा.

नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन

सोमवार को पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. पटना, गया, दरभंगा के बाद पूर्णिया बिहार का चौथा एयरपोर्ट होगा, जहां से कामर्शियल फ्लाइट की सेवा मिलेगी. पूर्णिया से हवाई सेवा की शुरुआत होने पर पूर्णिया के साथ-साथ कोसी, भागलपुर, पश्चिम बंगाल और नेपाल के करीब दो करोड़ लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. इसके साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि के क्षेत्र में नई संभावनाएं और तरक्की का रास्ता खुलेगा.

वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन की सौगात

इसके साथ ही पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया जंक्शन से वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस ऐतिहासिक मौके पर सांसद खुद वंदे भारत ट्रेन से बनमनखी तक का सफर तय कर जनता की खुशी में शामिल हुए. अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि यह क्षण पूर्णिया, सीमांचल और कोशी के लोगों की ताकत, संघर्ष और लंबे संकल्प का परिणाम है. यह वही जुनून है, जिसने दशकों से लोगों के सपनों को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया है.

जिले में डेवलपमेंट को बढ़ावा

इन सबके अलावा अन्य कई परियोजनाओं की सौगात पूर्णिया को दी गई. ऐसे में 20 सालों में पूर्णिया की सूरत पूरी तरह से बदल गई है. अभी और भी सौगातें जिले को मिलने वाली है. जिससे लोगों के बीच खुशी का माहौल है. अब लोग बैलगाड़ी नहीं बल्कि हवाई सफर करेंगे. पूर्णिया से कोलकाता 70 मिनट में, पूर्णिया से अहमदाबाद 2 घंटे में और पूर्णिया से दिल्ली भी बहुत कम समय में पहुंच जाएंगे. इस तरह से जिले में लगातार डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जा रहा है.

Also Read: Bihar Rail Project: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड का होगा दोहरीकरण, रेलवे से मंजूरी के बाद रुपये आवंटित

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन