बिहार में मुखिया को मिला शूटर बुलाने का अधिकार, किन पर होगी कार्रवाई, जानिए पूरा नियम
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Mar 2026 7:10 AM
सांकेतिक फोटो
Bihar: बिहार सरकार ने नीलगाय और जंगली सुअरों के आतंक से किसानों को बचाने के लिए मुखिया को शूटर हायर करने का अधिकार दिया है. अब पंचायत स्तर पर ही इन खतरनाक जानवरों को मारने का फैसला होगा. इसके लिए वन विभाग पेशेवर शूटरों का पैनल तैयार कर रहा है.
Bihar: पटना के आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसानों की सबसे बड़ी परेशानी जंगली जानवर बने हुए हैं. खेतों में मेहनत से उगाई गई फसल को जंगली सुअर और नीलगाय कुछ ही समय में बर्बाद कर देते हैं. कई बार तो पूरी फसल चौपट हो जाती है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है. लंबे समय से किसान इस समस्या का समाधान मांग रहे थे.
विभाग ने लिया एक्शन
अब पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग बिहार ने इस पर बड़ा फैसला लिया है. नए आदेश के अनुसार, अब हर ग्राम पंचायत के मुखिया को अधिकार दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के बिना जंगल वाले इलाकों में फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले नीलगाय और जंगली सुअरों को मारने की अनुमति दे सकते हैं.
यह फैसला वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत लिया गया है. इसके लिए कुछ नियम भी तय किए गए हैं. सीधे तौर पर कोई भी व्यक्ति इन जानवरों को नहीं मार सकता. इसके लिए लाइसेंसधारी और ट्रेंड शूटरों की मदद ली जाएगी.
पैनल तैयार कर रही है सरकार
सरकार ऐसे शूटरों का एक पैनल तैयार कर रही है. वो इस काम को जिम्मेदारी से निभाएंगे. इन शूटरों को अपना लाइसेंस, निशानेबाजी का अनुभव और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे. साथ ही उन्हें यह भी साबित करना होगा कि उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
क्या है अप्लाई करने का प्रोसेस
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक के जरिए अपना फॉर्म अरण्य भवन पटना भेजना होगा. इसके बाद शूटरों की सूची तैयार की जाएगी. इनकी मदद से मुखिया जरूरत के हिसाब से कार्रवाई कर सकेंगे. इस फैसले से वैसे किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जिनके फसल को जानवर आसानी से नुकसान पहुंचा देते हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार STF ने नवादा में PLFI नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, 40 किलो विस्फोटक पकड़ा, दो गिरफ्तार
बिहार के लोग हो जाएं सतर्क, 27 मार्च तक सभी जिलों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










