Bihar Rain: बिहार में बारिश कब होगी? मौसम विभाग ने आंधी-पानी-वज्रपात की बता दी तारीख

Updated at : 24 Apr 2025 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
bihar rain news

bihar rain news

Bihar Rain: बिहार में बारिश को लेकर बड़ी जानकारी आयी है. कुछ जिलों में प्रचंड लू का अलर्ट है तो कुछ जिलों को कुछ दिनों के बाद राहत मिलने वाली है. आंधी-बारिश के आसार फिर से बन सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Rain News: बिहार का मौसम बेहद सख्त हो चुका है. तापमान 42 डिग्री के पार जा चुका है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि कई जिलों में गुरुवार से लू की दस्तक के आसार है. अगले तीन दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है. वहीं भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर भी सामने आयी है. तीन दिनों के बाद मौसम करवट ले सकता है. कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है.

बिहार में हीट वेव का अलर्ट

25 अप्रैल यानी शुक्रवार को बिहार के तीन जिलों पूर्वी और पश्चिमी चंपारण व गोपालगंज में हीट वेव की स्थिति बन सकती है. बक्सर, कैमूर, गया, औरंगाबाद, भागलपुर समेत 18 जिलों में भी गर्मी तेज रहेगी. मौसम इन जिलों में शुष्क रहेगा.

ALSO READ: Patna Weather: पटना में प्रचंड लू का अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की अपील, इस दिन बदलेगा मौसम…

बिहार में इन जिलों में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, शुक्रवार तक औरंगाबाद, गया, अरवल, कैमूर, पटना, जहानाबाद, भभुआ, नवादा, बांका, नवादा और रोहतास में तापमान 42 डिग्री से अधिक जा सकता है और हीट वेव की स्थिति बन सकती है.

बिहार में आंधी-बारिश के आसार

बिहार में बारिश-आंधी की भी संभावना देखी जा रही है. कोसी-सीमांचल के जिलों में 26 अप्रैल यानि शनिवार से मौसम करवट ले सकता है. सुपौल अररिया किशनगंज पूर्णिया और कटिहार में वज्रपात-मेघगर्जन की संभावना है. 27 अप्रैल को इन जिलों के साथ-साथ मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई में भी मौसम करवट ले सकता है.

पटना में बारिश की संभावना

पटना का तापमान इन दिनों 40 और 41 डिग्री से ऊपर जा रहा है. अगले दो दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. जबकि 27 अप्रैल से पटना का मौसम भी बदल सकता है. आंधी-बारिश और वज्रपात की संभावना पटना में भी इस दिन है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन