Patna Weather: पटना में प्रचंड लू का अलर्ट, लोगों को घरों में रहने की अपील, इस दिन बदलेगा मौसम...

patna weather news (सांकेतिक)
Patna Weather: पटना में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. अगले दो दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. पटना का पारा 41 डिग्री पार कर चुका है. लोगों को घरों में रहने की अपील की गयी है.
Patna Weather: पटना का मौसम भी अब सख्त हो चुका है. पटना का तापमान 40 डिग्री के पार ही इन दिनों रह रहा है. प्रचंड गर्मी की चपेट में आ चुके पटना का पारा बुधवार को 41 डिग्री के पार गया. जिले में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है.
पटना में 41 डिग्री के पार गया तापमान
पटना में इन दिनों सूरज की तपिश इस कदर बढ़ी है कि दिन में लॉकडाउन वाले हालात सड़कों पर नजर आने लगे हैं. लोग अपने घरों में पैक हो रहे हैं. पिछले एक सप्ताह से शहर के तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है. रात में गर्मी से राहत लोगों को नहीं मिल रही है. मंगलवार से तापमान 40 डिग्री से ऊपर ही रह रहा है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा. अभी अगले दो दिनों तक राहत की कोई उम्मीद भी नहीं है.
25 अप्रैल तक लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक के लिए अलर्ट किया है. भीषण गर्मी और लू चलने की आशंका पटना में है. लोगों से अपील की गयी है कि वो गर्म समय में घरों से निकलने से बचें.
27 अप्रैल को करवट ले सकता है मौसम
इधर IMD पटना के अनुसार, 27 अप्रैल को पटना के मौसम में बदलाव आने की संभावना है. इस दिन बारिश, वज्रपात और धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




