ePaper

Bihar Rain: बिहार में आंधी-पानी इस दिन से फिर होगी शुरू! पटना में भी भारी बारिश और वज्रपात की आयी जानकारी...

Updated at : 23 Apr 2025 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
bihar rain news

बिहार में बारिश (File)

Bihar Rain: बिहार में बारिश और आंधी फिर एकबार दस्तक दे सकता है. पटना में भी बारिश और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है. प्रचंड लू चलने को लेकर भी सतर्क किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार कड़े तेवर में है. प्रदेश में तापमान 40 के बाद अब 42 डिग्री के पार जा चुका है. मौसम विभाग ने 25 अप्रैल तक प्रचंड लू की संभावना जतायी है. कुछ जिलों के लिए चेतावनी भी जारी हुई है जहां गर्मी का प्रकोप अधिक दिखेगा. इन जिलों के लिए हॉट-डे का अलर्ट जारी है. वहीं मौसम फिर एकबार करवट ले सकता है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में फिर से आंधी-पानी की स्थिति बन सकती है.

बिहार में आंधी-पानी के आसार

IMD के अनुसार, 24 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में प्रचंड लू चलने की संभावना है. इससे पहले बुधवार को कई जिलों जैसे-कैमूर, रोहतास, बक्सर और औरंगाबाद में रात भी काफी गर्म रह सकती है. जबकि 26 अप्रैल से बिहार में मौसम फिर एकबार करवट ले सकता है. कुछ हिस्सों में आंधी-पानी की स्थिति बन सकती है.

ALSO READ: Bihar Temperature: पटना @40,गया-बक्सर 42 डिग्री पार, 25 अप्रैल तक प्रचंड लू की पड़ेगी मार

Imd report

पटना में भी बारिश और वज्रपात की संभावना

पटना में भी तापमान अब 40 डिग्री के पार जा चुका है जो इस सीजन का रिकॉर्ड तापमान है. राजधानी में गर्मी अभी और बढ़ेगी 41 डिग्री तापमान का सामना यहां लोगों को अगले दो दिन करना पड़ सकता है. 27 अप्रैल को पटना में भी मौसम करवट ले सकता है. IMD Report के अनुसार, 27 अप्रैल यानी रविवार को पटना में बारिश और वज्रपात की संभावना है. धूल भरी आंधी भी इस दिन चल सकती है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन