Bihar Weather: बिहार के 30 जिलों में गर्मी और उमस का कहर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by :Paritosh Shahi
Published at :09 May 2025 2:50 PM (IST)
विज्ञापन
Nautapa Daan 2025

Nautapa Daan 2025

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है. बिहार के 30 जिला के लोगों को 10 और 11 मई को सतर्क रहने को कहा गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर से भीषण गर्मी और उमस ने दस्तक दे दी है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार 10 मई से लेकर 11 मई तक राज्य के 38 में से 30 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी की गई है. इस चेतावनी के मुताबिक गर्मी के साथ-साथ हवा में अत्यधिक नमी के कारण लू जैसा असर महसूस किया जा सकता है.

बिहार के इन जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के ईस्ट और वेस्ट चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, सारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका, भागलपुर, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद,अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, पटना और जहानाबाद जिले में येलो अलर्ट जारी किया है.

Imd alert

इन जिलों में सामान्य रहेगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के 9 जिलों मौसम सामान्य रहने की बात कही है. इन जिलों में अररिया, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया और मुंगेशामिल है. इसका मतलब है कि इन क्षेत्रों में गर्मी कम पड़ने की उम्मीद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

सावधानी बरतने की सलाह

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से 10 और 11 मई के दौरान बाहर निकलने से बचने, ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने और धूप में जाने से पहले सिर को ढकने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री संजय सरावगी का बड़ा ऐलान, खराब प्रदर्शन करने वाले CO को चेतावनी, रेगुलर होगी समीक्षा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन