बिहार चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, EX MLA ने थामा कांग्रेस का दामन, बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 May 2025 6:33 PM

विज्ञापन

कांग्रेस

Bihar Elections 2025: पटना स्थित सदाकत आश्रम में बुधवार को बीजेपी और जदयू के दो नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश चीफ ने कहा कि अनुभवी नेताओं के जुड़ने से पार्टी का विस्तार होगा.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार में चुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला है. नालंदा जिले के चंडी से दो बार विधायक रहे भाजपा नेता अनिल सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है. उनके साथ जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव शंभू पटेल ने भी कांग्रेस में शामिल होकर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में सदाकत आश्रम में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा.

शामिल होने का कारण बताया

दोनों नेताओं ने बताया कि कांग्रेस की विचारधारा और नेतृत्व में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया. इस अवसर पर राजेश राम ने कहा कि इन नेताओं के पार्टी में आने से कांग्रेस को नालंदा और आसपास के क्षेत्रों में मजबूती मिलेगी. उन्होंने बताया कि अनिल सिंह पहले भी कांग्रेस और समता पार्टी से विधायक रह चुके हैं, जिससे उनके पास पर्याप्त राजनीतिक अनुभव है. वहीं, शंभू पटेल का जदयू संगठन में वर्षों का कार्य अनुभव कांग्रेस को सांगठनिक स्तर पर बल देगा.

संगठन मजबूत करने पर जोर

कांग्रेस पार्टी बिहार चुनाव में अपना सब कुछ झोंकने में लगी हुई है. राष्ट्रीय स्तर के नेता लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं. राहुल गांधी इस साल 3 बार बिहार आ चुके हैं. कांग्रेस राजद की पॉकेट पार्टी की इमेज से बाहर निकलने के लिए कई कदम उठा चुकी है. सबसे पहले पार्टी ने अपना प्रभारी बदला, फिर प्रदेश अध्यक्ष.

इसके अलावा पार्टी पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को भी आगे कर रही है. दोनों का रिश्ता राजद से ठीक नहीं हैं फिर भी पार्टी उन्हें लगातार सामने ला रही है.

पार्टी के कई नेता पिछली बार से अधिक सीट पर चुनाव लड़ने की मांग कर रहे हैं. तेजस्वी को सीएम फेस मानने को रेडी नहीं हैं. ऐसे कई निर्णय और बयान से पता चलता है कि कांग्रेस बिहार चुनाव में अपना सबकुछ झोंक देना चाहती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें:  पटना में 7 मई को रात 7 बजे से ब्लैकआउट, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी, DM और SSP ने जारी किया निर्देश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन