पटना में 7 मई को रात 7 बजे से ब्लैकआउट, युद्ध जैसी स्थिति से निपटने की तैयारी, DM और SSP ने जारी किया निर्देश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 May 2025 3:54 PM

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

Mock Drill: गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर देशभर में नागरिक सुरक्षा के तहत आपातकालीन हालातों से निपटने की तैयारी को परखने के लिए 7 मई को मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है. इसी क्रम में पटना समेत बिहार के छह जिलों में शाम 7 बजे से 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया जाएगा. डीएम चंद्रशेखर सिंह और पटना एसएसपी आकाश कुमार ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए लोगों से घबराने के बजाय सहयोग करने की अपील की है.

विज्ञापन

Mock Drill: पटना सहित बिहार के छह जिलों में 7 मई को गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर एक विशेष मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा. इस अभ्यास का लक्ष्य किसी भी संभावित वॉर या आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखना है. डीएम चंद्रशेखर सिंह और पटना एसएसपी आकाश कुमार ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शाम 7 बजे से 7:10 बजे तक पूरे पटना में ब्लैकआउट किया जाएगा. इस दौरान सभी प्रकार की रोशनी बंद कर दी जाएगी. इसका मकसद लोगों को अलर्ट रखना और नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है.

देश के 244 जिलों में आयोजित होगा अभ्यास

यह मॉक ड्रिल भारत सरकार के सिविल डिफेंस गाइडलाइन के तहत की जा रही है. यह अभ्यास देश के 244 जिलों में किया जाएगा. बिहार के पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, पटना और बेगूसराय जिलों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है. इस दौरान शाम 6:58 बजे से पटना में 80 स्थानों पर सायरन बजाए जाएंगे. इसके दो मिनट बाद, यानी ठीक 7 बजे से अगले 10 मिनट तक ब्लैकआउट रहेगा. इस दौरान में आम लोगों से अपील की गई है कि वे अपने घरों, दुकानों और वाहनों की सभी प्रकार की लाइटें बंद कर दें.

सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही

मॉक ड्रिल को लेकर पूरी राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है. फायर ब्रिगेड, पुलिस, थानों की गाड़ियां और अन्य आपातकालीन सेवाएं सायरन बजाकर लोगों को सूचित करेंगी. इमरजेंसी सेवाओं जैसे एंबुलेंस को इस ब्लैकआउट से छूट दी गई है. प्रशासन ने कहा है कि यह केवल एक रिहर्सल है और नागरिकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है. एसएसपी आकाश कुमार ने कहा, “युद्ध छिड़ा नहीं है, यह सिर्फ एक रिहर्सल है.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशासन ने क्या कहा

प्रशासन ने कहा कि यह मॉक ड्रिल नागरिकों को जागरूक करने और सुरक्षा तंत्र की जांच के लिए की जा रही है. किसी प्रकार की अफवाह या डर से बचने की सलाह दी गई है. यह भी स्पष्ट किया गया कि लोगों को खाने-पीने का सामान जमा करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ एक अभ्यास है. इस रिहर्सल में लगभग 1000 कर्मी भाग लेंगे. इसमें सिविल डिफेंस, होमगार्ड, आपदा प्रबंधन विभाग, दमकल विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस बल शामिल हैं. प्रशासन ने कहा कि यह मॉक ड्रिल पटना सहित पूरे राज्य के लिए एक सकारात्मक तैयारी का हिस्सा है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन 31 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन