बिहार के 29 जिलों अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Oct 2025 7:29 PM
Bihar Mausam Khabar: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है. आइये जानते हैं किन जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है.
Bihar Mausam Khabar: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि नवंबर महीने की पहली तारीख को बिहार के 29 जिलों में बारिश होगी. इनमें से 7 जिलों में अति भारी बारिश होने की संभावना है. चक्रवाती तूफान मोंथा का प्रभाव बिहार में नजर आ रहा है. बिहार के अधिकांश जिलों में गुरुवार से लगातार रुक-रुककर वर्षा हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. गंगा किनारे के क्षेत्र मोंथा के असर ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया हैं. तेज हवा और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. इससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है.
बिहार के 7 जिलों में अति भारी बारिश की संभावना
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज जिले में मौसम बेहद खराब रह सकता है. इन जिलों में अति भारी बारिश और वज्रपात की संभावना है. सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

22 जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, शेखपुरा, बांका, जमुई, नवादा, गया समेत 22 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में तेज हवा चलने के साथ-साथ वज्रपात और मेघगर्जन का भी अलर्ट जारी हुआ है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
धान का फसल हो रहा बर्बाद
बिना मौसम बरसात होने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. तीन दिनों से हो रहे झमाझम बारिश से खेतों में कटे हुए धान का फसल बर्बाद हो रहा है. रबी फसल बुआई को लेकर तैयार हुए खेतों में जलजमाव की स्थित बन गई है. जिसके वजह से सरसों, आलू व मक्का फसल की बुआई प्रभावित हो रहा है. खासकर पके हुए धान के फसल को लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई है.
किसानों का कहना है कि हमलोग उधार लेकर कड़ी मेहनत करके खेतों में फसल उगाते हैं. ठंड का मौसम हो या तपती धूप हो, दिन रात एक करके फसल तैयार करते हैं. बावजूद फसल कटाई के समय मौसम की बेरुखी के कारण कटे हुए धान की फसल खेतों में बर्बाद होने को है.
लगातार हो रहे बारिश के कारण रबी फसल बुआई पर भी ग्रहण लग रहा है. बिहार में अभी तक 25 प्रतिशत ही आलू, मक्का व सरसों की बुआई हुई है. इस समय बारिश होने से अब रबी फसल की बुआई भी प्रभावित हुआ है.
इसे भी पढ़ें: एनडीए के संकल्प पत्र पर तेजस्वी ने उठाये सवाल, कहा- 20 साल बाद भी बिहार सबसे अधिक गरीब राज्य क्यों
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










