Bihar Land Survey: मंत्री संजय सरावगी ने उठाया बड़ा कदम, बिहार भूमि सर्वे पर आया ये अपडेट…
Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 May 2025 12:27 PM
Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम बड़े ही तेजी से चल रहा है. ऐसे में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी फुल ऑन एक्शन मोड में दिख रहे हैं. ताबड़तोड़ बैठकें की जा रही है. साथ ही राजस्व अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है.
Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे की प्रक्रिया को लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गए है. ऐसे में बड़ा अपडेट सामने आ गया है कि, राज्य में विभागीय योजनाओं और सेवाओं के क्रियान्वयन का आंकलन को लेकर ताबड़तोड़ बैठकें की जा रही है. जानकारी के मुताबिक, मंत्री जी की ओर से जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों की श्रृंखला शुरू की जा रही है. इस बैठक को लेकर राजस्व अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है.
19 और 22 मई को होगी बैठक
बता दें कि, पिछले दिनों 16 मई को दरभंगा में जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों की श्रृंखला शुरू की गई. 19 मई यानी कि आज मुंगेर में बैठक होगी. तो वहीं 22 मई को समस्तीपुर में सत्र होंगे. वहीं, इन बैठकों में विभागीय सचिव जय सिंह, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, अपर समाहर्ता (राजस्व), भूमि सुधार समाहर्ता और सभी अंचल अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर के मुख्य अधिकारी भी शामिल होंगे. ऐसे में इन सभी बैठकों को जमीन सर्वे को लेकर बेहद ही खास माना जा रहा.
बैठक को लेकर तय हुआ एजेंडा
वहीं, बैठकों के एजेंडे को लेकर बताया गया कि, दाखिल खारिज, रिफाईनमेंट प्लस, भूमि सर्वेक्षण, सरकारी योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण और भूमिहीनों को बासगीत प्रमाण-पत्र का वितरण जैसी सेवाओं को लेकर विस्तार रूप से मूल्यांकन किया जागा. वहीं इन बैठकों के लेकर मंत्री संजय सरावगी की ओर से इस बात पर जोर दिया गया है कि, बैठक का उद्देश्य जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन चुनौतियों की पहचान करना और उनका समाधान करना है. अभियान बसेरा-2 और दाखिल- खारिज सेवाओं जैसी प्रमुख पहलों के तहत जितने भी लाभार्थी हैं, तो उन्हें अगर कोई समस्या हो रही है, तो उसके समाधान के लिए मंत्री जी की ओर से तत्परता दिखाई गई है. बता दें कि, इससे पहले ही मंत्री संजय सरावगी की ओर से साफ तौर पर कोताही बरतने वालों पर एक्शन लेने की बात कही थी. लोगों से मिल रही शिकायतों के बाद जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी गई है.
Also Read: Bihar Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! BPSC लाया इंजीनियरों के लिए शानदार वैकेंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










