Bihar Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश खत्म! BPSC लाया इंजीनियरों के लिए शानदार वैकेंसी

Updated:
विज्ञापन
Bihar Sarkari Naukri

Bihar Sarkari Naukri

Bihar Sarkari Naukri: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. 19 मई से 10 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करें. इंजीनियरिंग डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार सरकारी नौकरी का अवसर.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri: अगर आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर (AEE) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. यह भर्ती बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अंतर्गत निकाली गई है, जो पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधीन काम करता है.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 मई 2025 से 10 जून 2025 तक BPSC की आधिकारिक वेबसाइट (bpsc.bihar.gov.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें.

पदों का विवरण (Category-wise Vacancy)

इस भर्ती के तहत कुल 24 पद भरे जाएंगे. कैटेगरी वाइज वैकेंसी इस प्रकार है:

  • अनारक्षित (General): 10 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 02 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 04 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 01 पद
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 04 पद
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 03 पद

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से किसी एक विषय में BE/B.Tech/AMIE की डिग्री होनी चाहिए:

  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग

Also Read: Indian Army School: यहां से शुरू होती है अफसर बनने की राह, जानें Admission का आसान तरीका

Also Read: Vaibhav Suryavanshi Result: IPL के सुपरस्टार बिहार के वैभव बोर्ड रिजल्ट में फेल? जानें Viral Post का सच

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन