Bihar Land Survey: हड़ताल पर गए अमीनों की नौकरी खतरे में, 'राजस्व महाअभियान में बाधा बर्दाश्त नहीं', ऑफिस में एंट्री पर रोक

Published by : Preeti Dayal Updated At : 17 Aug 2025 1:20 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Land Survey: राजस्व महाअभियान के बीच हड़ताल पर गए अमीनों पर गाज गिरी. सरकार ने उन्हें नौकरी से हटाने की तैयारी कर ली है. दरअसल, विभाग ने साफ कर दिया है कि इस काम में किसी भी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जायेगी. अमीनों का लॉगिन अकाउंट तत्काल प्रभाव से बंद और ऑफिस में एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Land Survey: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने विशेष सर्वेक्षण अमीनों की हड़ताल पर कड़ा रुख अख्तियार किया है. विभाग ने साफ कर दिया है कि जनहित में चल रहे ‘राजस्व महाअभियान’ में किसी तरह की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मालूम हो बिहार सरकार की ओर से राज्य में 16 अगस्त से ‘राजस्व महाअभियान’ की शुरूआत की गई है. जिसकी आड़ में अमीन अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं.

लॉगिन अकाउंट बंद करने का आदेश

जानकारी के मुताबिक, हड़ताल पर गये अमीनों का लॉगिन अकाउंट तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया है. इतना ही नहीं, उन्हें हर सरकारी जिम्मेदारी और ऑफिसों में एंट्री पर भी रोक लगा दी गई है. विभाग अब इन अमीनों की नौकरी खत्म करने और नये सिरे से बहाली की प्रक्रिया पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है.

राजस्व महाअभियान जनसेवा का बड़ा अभियान

राज्य में 16 अगस्त से शुरू हुआ ‘राजस्व महाअभियान’ 20 सितम्बर तक चलेगा. इसके तहत हर पंचायत में दो-दो शिविर लगाकर लोगों की जमीन संबंधी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. अमीनों को लैपटॉप के साथ कैंप में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि आम लोगों के कागजातों की गड़बड़ी को तत्‍काल दूर किया जा सके.

सरकार का सख्त मैसेज

अमीनों की हड़ताल पर प्रशासन और विभाग पूरी तरह से सख्‍त है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान जनता से सीधे जुड़ा हुआ है. इसकी सफलता में हर अमीन की सक्रिय भागीदारी जरूरी है. विभाग ने साफ कर दिया है कि इसमें किसी तरह का व्यवधान बर्दाश्त नहीं होगा. हड़ताली अमीनों पर अब कठोर कार्रवाई तय मानी जा रही है.

अमीनों ने दिया सरकार को धोखा!

बताया जा रहा है कि 14 अगस्त को अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अमीन संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई थी. बैठक में अमीनों ने आश्वासन दिया था कि वे हड़ताल पर नहीं जाएंगे और पूरी निष्ठा से अभियान में सहयोग करेंगे. लेकिन, इसके बावजूद कुछ अमीन हड़ताल पर चले गए. जिसके बाद सरकार ने सख्त कदम उठाया.

Also Read: Bihar Rain Alert: अगले दो से तीन घंटे में इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन