Bihar Ka Mausam: आज बिहार के 32 जिलों के लोगों को रहना होगा बचकर, 3 दिनों तक ठंड का डबल अटैक, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Jan 2026 7:57 AM

विज्ञापन

आज बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले 3 दिनों तक कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रहेगी. इसके साथ ही आज मौसम विभाग ने 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग की तरफ से यह भी संभावना जताई गई है कि मकर संक्रांति का पर्व कोहरे और कड़ाके की ठंड में मनाया जा सकता है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में ठंड का डबल अटैक जारी है. इस बीच अगले 3 दिनों के लिए मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और इसके साथ ही घने कोहरे का प्रकोप भी झेलना पड़ेगा. साथ ही साथ आज मौसम विभाग की तरफ से 32 जिलों में कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

जिन 32 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, पटना, नालंदा, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिला शामिल है.

अगले तीन घंटों में इन जिलों के लिए चेतावनी

इसके साथ ही मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, औरंगाबाद, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिले के कुछ जगहों में अगले तीन घंटे के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना जताई है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

अगले एक सप्ताह तक के लिए चेतावनी

बिहार में मौसम बिगड़ने को लेकर मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि हिंद महासागर में बन रही गंभीर चक्रवात की मौसमी दशाएं, आसमान में जेट स्ट्रीम और हिमालयी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते बिहार में कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है. इसके प्रभाव से बिहार अगले एक सप्ताह तक घने कोहरे में डूबा रहेगा. साथ ही अगले तीन दिनों तक बिहार के कई हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार हैं.

गुरुवार को कैसा रहा बिहार का तापमान?

साथ ही मकर संक्रांति का पर्व कोहरे और कड़ाके की ठंड में मनाये जाने के आसार हैं. पूरे राज्य में गुरुवार को जबरदस्त ठंड रही. खूब बर्फीली हवा चली. इसके चलते दोपहर में निकली कुछ धूप भी बेअसर महसूस हुई. दरभंगा में भीषण कोल्ड डे और छपरा और वाल्मीकिनगर में कोल्ड डे की स्थिति रही. राज्य के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है.

Also Read: कोहरे का कहर! राजधानी और दूरंतो एक्स्प्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, देखें लिस्ट   

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन