Bihar Rain Alert: बिहार के इन 6 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Aug 2025 5:17 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के भीतर छह जिलों- पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद, दरभंगा और जमुई में मेघगर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की.
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून फिर सक्रिय होने जा रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों में भारी बारिश से बाढ़ और कटाव की स्थिति और गंभीर हो सकती है.
आज 12 जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को राज्य के 12 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. वहीं राज्य के 6 जिलों- पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद, दरभंगा और जमुई में अगले 1 से 3 घंटे में मेघगर्जन और भारी बारिश की तात्कालिक चेतावनी जारी की गई है.
1 सितंबर से सक्रिय होगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में 27 अगस्त के बाद लो-प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसका असर सीधे बिहार पर पड़ेगा.
- 28-29 अगस्त: राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना.
- 30 अगस्त: गया, नवादा और नालंदा में यलो अलर्ट.
- 1 सितंबर: गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और सीवान जिलों में भारी बारिश का अनुमान.
गंगा खतरे के निशान से ऊपर
मौसम की मार से नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. कटाव के चलते दियारा इलाके में सैकड़ों घर डूब चुके हैं. बुधवार रात कुतलुपुर पंचायत के पड़ोड़ा टोला में तीन पक्के मकान नदी में समा गए.
वहीं पटना के दीघा घाट, गांधी घाट और हाथीदह घाट में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है. गांधी घाट और हाथीदह में नदी करीब 2 मीटर ऊपर बह रही है. आरा के जवईनिया गांव में कटाव से एक दो-मंजिला स्कूल नदी में ध्वस्त हो गया.
बाढ़ और जलभराव का खतरा
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश और गंगा के बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बन सकती है. प्रशासन ने संबंधित जिलों में निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










