Bihar Ka Mausam: बिहार में 25 और 26 दिसंबर को मौसम विभाग का अलर्ट, गलन वाली ठंड करेगी टॉर्चर, तेजी से गिरेगा पारा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Dec 2025 12:40 PM
बिहार में 25 और 26 दिसंबर के लिये अलर्ट
Bihar Ka Mausam: बिहार में लोगों को कंपकंपी वाली ठंड का टॉर्चर अभी और सहना पड़ेगा. दरअसल, मौसम विभाग की तरफ से 25 और 26 दिसंबर के लिये बड़ा अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान गलन वाली ठंड के साथ घना कोहरा भी झेलना पड़ सकता है.
Bihar Ka Mausam: बिहार में कड़ाके की ठंड अभी लोगों को और भी टॉर्चर करने वाली है. मौसम विभाग की माने तो, ऊपरी हिमालय और राजस्थान की ओर से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे बिहार को अपने आगोश में ले लिया है. सर-सर बह रही पछुआ हवा के चलते शरीर में गलन महसूस हो रही है. रात और सुबह के समय कोहरा सफेद धुंधली चादर की तरह छाया रहा. इसके चलते आबादी वाले इलाकों में खासतौर पर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है.
अगले 5 दिनों के लिये अलर्ट जारी
इस बीच आईएमडी पटना का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन घना कोहरा और गलन भरी ठंड महसूस होती रहेगी. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गया में दर्ज किया गया. जबकि पूरे राज्य का न्यूनतम तापमान 7.8-13.7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे कम न्यूनतम विजिबिलिटी 50 मीटर गया में दर्ज हुई. गया, पटना और भागलपुर में घना कोहरा छाया रहा. बिहार के बाकी के जगहों पर हल्की से मध्यम स्तर का कोहरा दर्ज किया गया.
भीषण ठंड की चपेट में पटना और मध्य बिहार
मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य बिहार में जबरदस्त ठंड महसूस हुई है. पटना में इस सीजन की सबसे खतरनाक ठंड रही. यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम 14.5 डिग्री दर्ज हुआ. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का अंतर रहा. इसके अलावा भागलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम और पूर्णिया में करीब चार डिग्री कम दर्ज हुआ.
चार डिग्री तक गिर सकता है न्यूनतम पारा
इससे पहले मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई थी कि बुधवार को राज्य के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों के कुछ जगहों में शीत दिवस जैसी स्थिति हो सकती है. राज्य के दक्षिण-पूर्व भाग के कुछ जगहों में घना कोहरा जैसी स्थिति होने की संभावना जताई थी. साथ ही 25 और 26 दिसंबर को भी घना कोहरा और कई जगहों पर शीत दिवस की स्थिति बन सकती है. इस दौरान न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










