कोहरे को लेकर पूर्वानुमान जारी करने वाला बिहार पहला राज्य

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 1:33 AM

विज्ञापन

अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के सभागार भवन में कृषि सांख्यिकी से संबंधित रबी मौसम के लिए 18 व 19 को दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के सभागार भवन में कृषि सांख्यिकी से संबंधित रबी मौसम के लिए 18 व 19 को दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन के सेंथिल कुमार, प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग ने किया. प्रधान सचिव ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वर्तमान समय में सांख्यिकी आंकड़ों की महत्ता के बारे में बताया. डॉ विद्या नंद सिंह, निदेशक, अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय ने कृषि सांख्यिकी के आंकड़ों की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला. मौसम सेवा केंद्र पटना के तकनीकी निदेशक सीएन प्रभु ने कहा कि बिहार भारत में दूसरा ऐसा राज्य है जो स्वतंत्र रूप से मौसम के संबंध में इतने बड़े पैमाने पर डाटा कलेक्ट करता है. मौसम का पूर्वानुमान जारी करता है. बिहार कोहरे के संबंध में पूर्वानुमान जारी करने वाला भारत का प्रथम राज्य है. पूर्वानुमनों को लेकर और जागरूक करने की जरूरत : इस संबंध में निदेशक ने बताया कि बिहार मौसम सेवा केंद्र के द्वारा जारी होने वाले पूर्वानुमानों के संबंध में जनता को और अधिक जागरूक करने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन