ePaper

Bihar IAS Transfer: नीतीश सरकार ने 3 महिला IAS अफसरों का किया ट्रांसफर, उद्योग विभाग से वंदना की विदाई

Updated at : 14 Apr 2025 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
bihar ias

bihar ias

Bihar IAS Transfer: ट्रांसफऱ लिस्ट में चार में तीन महिला अधिकारी हैं, जिनमें हरजोत कौर, डॉक्टर सफीना एएन औऱ वंदना प्रेयसी शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar IAS Transfer: पटना. नीतीश सरकार ने चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का तबादला और एक को अतिरिक्त प्रभार दिया है. स्थानांतरित होने वाले आईएएस अधिकारियों में चार में तीन महिला अफसर हैं. ट्रांसफऱ लिस्ट में चार में तीन महिला अधिकारी हैं, जिनमें हरजोत कौर, डॉक्टर सफीना एएन औऱ वंदना प्रेयसी शामिल हैं. सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी की गई है.

तीन महिला अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

हरजोत कौर को समाज कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव से स्थानांतरित किया गया है. इन्हें पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. राजस्व पर्षद में अपर सदस्य डॉक्टर सफीना एएन को स्थानांतरित कर मगध प्रमंडल का कमिश्नर बनाया गया है. ये बिपार्ड गया के अपर महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगी. पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव वंदना प्रेयसी जो उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार में थीं, इन्हें स्थानांतरित कर समाज कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है. यह अगले आदेश तक बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम के प्रबंध निदेशक के प्रभार में रहेंगी.

प्रेम सिंह मीणा बने राजस्व पर्षद के अपर सचिव

वंदना प्रेयसी से उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार लिए जाने के बाद राज्य सरकार ने पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह को उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया है. वहीं, मगध प्रमंडल के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा को स्थानांतरित कर राजस्व पर्षद में अपर सदस्य बनाया गया है. बिहार भवन, नयी दिल्ली में स्थानिक आयुक्त के रूप में पदस्थापित कुंदन कुमार को आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार (आइडा) के प्रबंध निदेशक काअतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन