बिहार के ठेकेदारों को सरकार का अल्टीमेटम, इस दिन काम शुरू नहीं हुआ तो होंगे ब्लैक लिस्टेड

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Sep 2025 5:02 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar: ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत काम करने वाले सभी ठेकेदारों को 15 सितंबर तक निर्माण कार्य शुरू करने का अंतिम मौका दिया है. तय समय सीमा तक काम शुरू न करने पर उनकी जमानत राशि जब्त कर ब्लैकलिस्ट किया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar: ग्रामीण कार्य विभाग ने चेतावनी दी है कि मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना और मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत जिन ठेकेदारों को सड़क और पुल बनाने का काम दिया गया है, उन्हें हर हाल में 15 सितंबर तक काम शुरू करना होगा. विभाग ने गुरुवार को जारी नोटिस में कहा कि अगर तय तारीख तक काम शुरू नहीं किया गया तो ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

चेतावनी के बावजूद काम शुरू नहीं किया

विभाग ने बताया कि कार्रवाई के तहत ठेकेदारों की जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी और उनके नाम को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. यानी भविष्य में वे विभाग से कोई नया ठेका नहीं ले पाएंगे. दरअसल, विभाग ने पहले ही 10 सितंबर से निर्माण कार्य शुरू करने का आदेश दिया था और इसके लिए ठेकेदारों को चेताया था. इसके बावजूद कई जगह काम की शुरुआत नहीं हुई. इसी कारण अब 15 सितंबर की अंतिम समय सीमा तय कर दी गई है.

बोर्ड लगाना और लैब बनाना होगा अनिवार्य

ग्रामीण कार्य विभाग ने कहा है कि आवंटित पैकेजों के तहत जिन-जिन सड़कों का काम दिया गया है, उन सभी को 15 सितंबर तक पूरी तरह से गड्ढामुक्त कर देना होगा. इसके अलावा काम शुरू करने से पहले निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाना और लैब बनाना भी अनिवार्य होगा ताकि गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा सके.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

ढिलाई नहीं की जाएगी बर्दाश्त

विभाग ने यह भी कहा है कि 15 सितंबर तक हर हाल में गिट्टी, बालू, सीमेंट स्थल पर इकट्ठा कर ली जाए. ठेकेदारों को इस बारे में पहले ही कई मीटिंग और प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी जा चुकी है. सरकार का कहना है कि योजनाओं के तहत ग्रामीण इलाकों में सड़कों और पुलों का निर्माण तेजी से होना जरूरी है, ताकि गांवों में आने-जाने में कठिनाई ना हो. विभाग अब किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा और लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: दाखिल-खारिज और परिमार्जन प्लस पोर्टल पर हर आवेदन की एंट्री अनिवार्य, ऑफलाइन प्रक्रिया खत्म

इसे भी पढ़ें:13 को नड्डा, 15 को मोदी और 17 को शाह के दौरे से बिहार की राजनीति गर्माएगी BJP, क्या है पार्टी का प्लान

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन