Bihar: बिहार चुनाव से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 24480 KM सड़कों को मिली मंजूरी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 25 Jul 2025 4:21 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar: चुनावी साल में बिहार की नीतीश सरकार ने गांव से कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है. ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि फाइनेंसियल इयर 2024-25 14036 पथों की स्वीकृति दी गई है. इसकी टोटल लंबाई 24480 किलोमीटर है. इन पथों को बनाने का ठेका छोटे ठेकेदारों को मिलेगा.

विज्ञापन

Bihar: बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य में 14036 सड़कों को मंजूरी दी गई है, जिनकी कुल लंबाई 24,480 किलोमीटर है. वहीं, 2025-26 में अब तक 6484 किमी की स्वीकृति मिल चुकी है. अशोक चौधरी ने यह भी बताया कि एक नई पारदर्शी और प्रभावशाली कार्यप्रणाली लागू की गई है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता बेहतर हुई है और सरकारी खर्च में लगभग 800 करोड़ रुपये की बचत हुई है.

छोटे ठेकेदारों को मिलेगा अधिक अवसर

सरकार ने टेंडरिंग प्रक्रिया को ग्लोबल नहीं, बल्कि नेशनल लेवल पर रखा है. ताकि स्थानीय ठेकेदारों को ज्यादा मौका मिल सके. अशोक चौधरी ने कहा कि प्रखंड और अनुमंडल स्तर तक छोटे ठेकेदारों को शामिल करने के लिए छोटे-छोटे पैकेज तैयार किए जा रहे हैं. इससे यह सुनिश्चित होगा कि स्थानीय प्रतिभाओं को लाभ मिले और कार्यों में अधिक पारदर्शिता बनी रहे.

7 साल की मेंटेनेंस नीति लागू

राज्य सरकार ने ग्रामीण सड़कों की दीर्घकालिक गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए 7 वर्षों की मेंटेनेंस नीति लागू की है. अब तक 18000 सड़कों को इस नीति के अंतर्गत लाया गया है. बीते दो महीनों में 464 पैकेज आवंटित किए गए हैं, जिनमें सड़कों की सात वर्षों तक नियमित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी.

मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना की वापसी

नौ साल के अंतराल के बाद मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना को दोबारा शुरू किया गया है. इस योजना के तहत ग्रामीण इलाकों में पुलों और पुलियों के निर्माण में तेजी लाई जाएगी, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सड़कों की मजबूती भी बनी रहेगी.

टोलों तक सड़क पहुंचाने की मुहिम

सरकार का लक्ष्य है कि 100 से अधिक जनसंख्या वाले हर टोले को पक्की सड़कों से जोड़ा जाए. अब तक 5003 टोलों को जोड़ते हुए 6538 किमी लंबी सड़कें स्वीकृत की जा चुकी हैं. 1200 किमी अतिरिक्त सड़कों की स्वीकृति प्रक्रिया भी जारी है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

फर्जी ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई

मंत्री ने बताया कि कुछ ठेकेदार फर्जी दस्तावेजों या ब्लैकलिस्टेड कंपनियों के माध्यम से टेंडर हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे मामलों पर विभाग गंभीरता से नजर रख रहा है और दोषियों के खिलाफ जल्द ही एफआईआर दर्ज की जाएगी. आगामी चुनावों को देखते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि सभी स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य चुनाव से पहले शुरू हो जाए, ताकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान विकास कार्य बाधित न हों.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 16 जिलों में ऑरेंज और 22 जिलों में अगले 24 घंटे के लिए येलो अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन