Patna Gold Price: पटना में सोना-चांदी के भाव ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दिवाली तक और चढ़ सकते हैं दाम!

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Jun 2025 2:14 PM

विज्ञापन

Gold Rate

Patna Gold Price: पटना में सोना-चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं. सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹1 लाख के पार पहुंच गया है, वहीं चांदी भी ₹1.11 लाख प्रति किलो बिक रही है. विशेषज्ञों का कहना है कि दिवाली तक दोनों धातुएं रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकती हैं.

विज्ञापन

Patna Gold Price: बिहार की राजधानी पटना में सोना-चांदी की कीमतों ने नया उफान पकड़ लिया है. जहां एक ओर ग्राहकों की जेब ढीली हो रही है, वहीं सर्राफा बाजार में हर दिन नए रेट बोर्ड पर चढ़ते जा रहे हैं. जानकारों का मानना है कि अगर इसी तरह रफ्तार रही, तो दिवाली तक सोना और चांदी दोनों अपने-अपने रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं.

सोने ने पार किया एक लाख का आंकड़ा

पटना सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव ₹97,300 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जिसमें GST जोड़ने के बाद यह कीमत ₹1,00,219 पहुंच गई. यानी अब 10 ग्राम सोना खरीदना सीधे-सीधे ₹1 लाख की खरीद बन चुकी है. वहीं, 22 कैरेट सोना ₹90,500 और 18 कैरेट ₹73,700 प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है. पुराने गहनों के एक्सचेंज रेट भी मामूली अंतर के साथ तय किए गए हैं.

चांदी ने भी तोड़ा रिकॉर्ड

सोने के साथ-साथ चांदी भी रफ्तार पकड़ रही है. हॉलमार्क चांदी की कीमत ₹106 प्रति ग्राम और बिना हॉलमार्क वाली ₹101 प्रति ग्राम है. थोक भाव की बात करें, तो एक किलो चांदी ₹1,08,000 में बिक रही है, जिसमें GST जोड़कर यह कीमत ₹1,11,240 तक पहुंच रही है. विशेषज्ञों की मानें तो अगर बाजार का यही ट्रेंड बना रहा, तो दिवाली तक चांदी ₹1.30 लाख प्रति किलो का आंकड़ा भी पार कर सकती है.

ग्राहक घटे, दाम नहीं

शादी-ब्याह का सीजन खत्म होने के बाद सर्राफा दुकानों में ग्राहक तो कम दिख रहे हैं, लेकिन कीमतों की रफ्तार पर कोई असर नहीं पड़ा है. निवेशकों की नजर अब सोना-चांदी पर टिक गई है, क्योंकि तेजी के संकेत साफ हैं.

निवेश से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं

बाजार के जानकारों का कहना है कि यह समय अंधाधुंध खरीदारी का नहीं, बल्कि सतर्क निवेश का है. जो ग्राहक लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करना चाहते हैं, उनके लिए सोना-चांदी अब भी सुरक्षित विकल्प हो सकता है. कुल मिलाकर, पटना के सर्राफा बाजार में गर्मी बढ़ रही है और ये आर्थिक गर्मी दिवाली तक और भी तेज़ हो सकती है.

(सहयोगी सुमेधा श्री की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार के इस इकलौते स्टेशन पर रुकती है भारत की सबसे लंबी ट्रेन, 75 घंटे में तय करती है 4154 KM की दूरी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन