Bihar Flood: बिहार के इन तीन जिलों में फल्गु नदी मचा रही तबाही! कई तटबंध टूटे, गांवों का कटा संपर्क

Published by : Preeti Dayal Updated At : 24 Aug 2025 11:15 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Flood: बिहार में फल्गु नदी उफन आई है, जिसके कारण गयाजी, जहानाबाद और नालंदा जिले में तबाही का मंजर देखा जा रहा है. कई लोग घरों की छतों पर शरण ले रहे तो कई घर छोड़ने पर मजबूर हो रहे. इसके अलावा कई तटबंधों के टूटने से गांवों का संपर्क कट गया है.

विज्ञापन

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ से खौफनाक स्थिति आ पड़ी है. फल्गू नदी में उफान के कारण कई हिस्सों में बाढ़ का पानी समा गया है. इस बीच जल संसाधन विभाग की तरफ से हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. फल्गु नदी में जलस्तर बढ़ने से गयाजी, जहानाबाद और नालंदा जिले में तबाही मच गई है. दरअसल, झारखंड से रिकॉर्ड पानी आने के कारण बिहार में यह स्थिति आ गई है. कई लोग घरों की छत पर गुजर-बसर कर रहे हैं और कई तो खुद का घर छोड़ने के लिए मजबूर हैं.

नालंदा जिले में बाढ़ से हाहाकार

कई जगहों पर तटबंध टूट जाने के कारण गांवों का संपर्क टूट गया है. नालंदा जिले में तो लोकाइन नदी भी उफान पर है, जिससे भारी परेशानी लोगों को झेलनी पड़ रही. जानकारी के मुताबिक, एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य सड़क जो कि जहानाबाद जिले में पड़ता है, यहां के मिल्कीपर गांव के पास पानी बह रहा है. जिससे लोगों और गाड़ियों का आना-जाना ठप हो गया है. ओकरी गांव के पास एकंगरसराय-मसौढ़ी सड़क पर पानी बह रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही.

कई गांवों का टूटा संपर्क

नालंदा और जहानाबाद के बीच सीधा संपर्क टूट गया है. इसके साथ ही तटबंधों के टूटने से बाढ़ का पानी खेतों में फैल गया है. इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं हैं. इसके अलावा एकंगरसराय और हिलसा के करीब 12 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. एकंगरसराय के मंडाछ-मीनाबाजार रोड में लालबाग के पास कटाव होने से कई गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है. हिलसा गांव से भी संपर्क टूट गया है. इसके साथ ही गयाजी के भी कई इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है.

लाल निशान से ऊपर बह रही बागमती

दूसरी तरफ मुजफ्फरपुर में बागमती नदी रौद्र रूप में हैं. रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और अब बागमती नदी का पानी लाल निशान से करीब 30 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है. कहा जा रहा है कि, अगर इसी स्पीड से नदी का पानी बहता गया तो कई इलाकों में पानी फैल जाएगा. वहीं, बागमती तटबंध दक्षिणी से सटी उपधारा में पानी बढ़ रहा है. जिससे लोगों के बीच चिंता बनी हुई है.

Also Read: पटना के तारामंडल में लगेगा जर्मनी से मंगाया गया 3D डोम स्क्रीन, स्पेस वर्ल्ड का रोमांचक अनुभव, जल्द होगा उद्घाटन

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन