Bihar Firing Viral Video: बिहार में बीच रोड पर दनादन फायरिंग का वीडियो वायरल, 2 आरोपियों को भेजा जेल

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Dec 2025 2:41 PM

विज्ञापन

गयाजी में फायरिंग का वीडियो वायरल

Bihar Firing Viral Video: गयाजी में दिनदहाड़े बीच रोड पर फायरिंग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना 5 दिन पहले घटी लेकिन इससे जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है. इस घटना को लेकर 2 आरोपियों को जेल भेजा गया है.

विज्ञापन

Bihar Firing Viral Video: गयाजी से बड़ी खबर है. बुनियादगंज थाना इलाके के मानपुर स्थित जोड़ा मस्जिद इलाके में 5 दिन पहले हुई दिनदहाड़े गोलीबारी का वीडियो अब सामने आया है. वीडियो वायरल होते ही यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

वायरल फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आते हैं. इसके बाद देखते ही देखते हालात बेकाबू हो जाते हैं. करीब 1 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में 4 से 5 अपराधी खुलेआम फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. सामने वाला पक्ष गोली से बचने की कोशिश करता दिखाई देता है. इसके साथ ही हमलावरों की तरफ से डंडे से भी हमला किया जाता है.

घटना में 3 लोग हुए घायल

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि अपराधी एक व्यक्ति को पकड़कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट करता है. इसी दौरान उसे छुड़ाने पहुंचे दूसरे व्यक्ति के हाथ में गोली लग जाती है. इस गोलीबारी में कुल तीन लोग घायल हुए थे. इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद अन्य लोग इधर-उधर भागते नजर आए.

जमीन विवाद से जुड़ा है मामला

जानकारी के मुताबिक, जोड़ा मस्जिद के पास जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बावजूद दोनों पक्ष जमीन पर कब्जा करने पर अड़े थे. इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक पक्ष की ओर से अचानक फायरिंग शुरू कर दी गई.

दो आरोपियों को भेजा जेल

फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. वीडियो सामने आने के बाद कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Also Read: Electricity In Bihar: बिहार का नया पावर सब स्टेशन बनकर तैयार, इस महीने से मिलने लगेगी बिजली

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन