Bihar : बिहार के इस साल बनेगा 4 एक्स्प्रेसवे, 17 एनएच और कई ROB, बदल जायेगा स्वरूप

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 May 2025 3:20 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar : बिहार में सड़क और पुल निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने ₹1.25 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है. सभी परियोजनाओं पर इसी वर्ष काम शुरू होगा. इनमें गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के साथ-साथ पटना के एम्स से दीदारगंज तक एलिवेटेड रोड और कई राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण की योजनाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

Bihar : बिहार में सड़क, पुल और एक्सप्रेसवे के क्षेत्र में इस साल विकास की नई रफ्तार देखने को मिलेगी. केंद्र सरकार ने राज्य के लिए कुल सवा लाख करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है. इनमें कई वर्षों से लंबित पड़ी योजनाएं भी शामिल हैं, जिन पर अब निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. इन परियोजनाओं में प्रधानमंत्री पैकेज 2015 की बची हुई योजनाओं को भी सम्मिलित किया गया है. इन्हें पूरा करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

नितिन गडकरी से की मुलाकात

बिहार पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने इस संबंध में दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. बैठक के बाद पटना लौटकर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी कि 2025-26 के दौरान बिहार में केंद्र सरकार की स्वीकृति से कई अहम परियोजनाएं शुरू की जाएंगी. इनमें चार मेगा एक्सप्रेसवे की परियोजनाएं भी शामिल हैं. गोरखपुर-सिलीगुड़ी, रक्सौल-हल्दिया, पटना-पूर्णिया और बक्सर-भागलपुर को जोड़ने वाली इन एक्सप्रेसवे परियोजनाओं की लागत करीब 75,000 करोड़ रुपये होगी. ये सड़कें राज्य के उत्तर-दक्षिण और पूर्वी-पश्चिमी हिस्सों को तेज रफ्तार संपर्क से जोड़ेंगी.

कई योजनाओं को मिली मंजूरी

बिहार में इस वर्ष वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के तहत 33464 करोड़ की लागत से 17 राष्ट्रीय राजमार्ग, 18 रेलवे ओवरब्रिज/अंडरपास और 7 बायपास सड़कें बनाई जाएंगी. इसके अलावा प्रधानमंत्री पैकेज के तहत लंबित भागलपुर-बलझोर एनएच, बरबीघा-जमुई-बांका-पंजवारा एनएच और पटना रिंग रोड के पूर्वी हिस्से को 4 और 6 लेन में विस्तारित करने की स्वीकृति भी केंद्र ने दे दी है.

पटना के लिए खुशखबरी

राजधानी पटना को भी एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है. एम्स से दीदारगंज तक करीब 27 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने की परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है. इस परियोजना की कुल लागत 4,808 करोड़ रुपये होगी. इसमें बीएसआरडीसी एजेंसी द्वारा एम्स से अनीसाबाद तक 10 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड 1,308 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा, जबकि सरिस्ताबाद से दीदारगंज तक 17 किलोमीटर लंबी सड़क के लिए 3,500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. इस परियोजना के पूरी होने से पटना शहर के दक्षिणी और पूर्वी हिस्से को जोड़ने में काफी सहूलियत होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

बिहार के कई अन्य मार्गों को 2 लेन से 4 लेन में बदला जाएगा. इनमें मसरख-चकिया-भिट्ठा मोड़ (146 किमी), बेतिया-बगहा (69 किमी), बरियारपुर-बिशनपुर (141 किमी), अरवल-बिहारशरीफ (89 किमी), दरभंगा-जयनगर (38 किमी) और ढाका मोड़-बलझोर (27 किमी) प्रमुख हैं. इन सभी परियोजनाओं को हजार करोड़ की लागत से पूरी की जाएगी. इन योजनाओं के पूरा होने से न सिर्फ यात्रा की सुविधा बढ़ेगी बल्कि रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे.

इसे भी पढ़ें:  राजस्व मंत्री संजय सरावगी का बड़ा ऐलान, खराब प्रदर्शन करने वाले CO को चेतावनी, रेगुलर होगी समीक्षा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन