Bihar Elections: हो गया साफ, इस फार्मूले पर होगा महागठबंधन में सीट बंटवारा, पांच जुलाई को होगी बैठक

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Jun 2025 7:50 PM

विज्ञापन

Bihar Elections: महागठबंधन में आपसी सामंजस्य और समन्वय के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति एवं उसकी विभिन्न उपसमितियों की हुई बैठक में औपचारिक तौर पर कहा गया कि घटक दल अपनी पसंद की सीटों की सूची महागठबंधन समन्वय समिति के अध्यक्ष को सौंपे. इस पर समिति विचार करेगी. पांच जुलाई के बाद समन्वय समिति की बैठक में इस संबंध में ठोस निर्णय लिया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में एक साथ उतरने को तैयार महागठबंधन के घटक दलों ने एक दूसरे की पसंदीदा सीटों की सूची देखने की सहमति बनायी है. पांच जुलाई को संभावित अगली बैठक में सभी घटक दल अपनी पसंद की सीटों को साझा करेंगे. गुरुवार को विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के सरकारी आवास पर महागठबंधन के घटक दलों की हुई उच्चस्तरीय बैठक में सभी घटक दल न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक राज्य सरकार की नाकामियों के खिलाफ सदन से सड़क तक साझा संघर्ष करने को सहमत हुए. नौ जुलाई को ट्रेड यूनियन के बंद के आह्वान को सफल बनाने सभी घटक दल सड़क पर संघर्ष करेंगे.

सीट बंटवारे के लिए क्या आधार

सीट बंटवारे के लिए वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव के फाॅर्मूले को आधार बनाने पर चर्चा हुई. हालांकि, अंतिम सहमति नहीं बन सकी. सहमति बनी कि महागठबंधन के सभी घटक दल न्यूनतम साझा कार्यक्रम के तहत पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक राज्य सरकार की नाकामियों के खिलाफ सदन से सड़क तक साझा संघर्ष किया जाये.

नौ जुलाई को ट्रेड यूनियन के बंद के आह्वान को सफल बनाने सभी घटक दल सड़क पर संघर्ष करेंगे. इस दौरान समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने दो टूक कहा हमें एनडीए के दुष्प्रचार का करारा जवाब देना है. सभी घटक दलों को चुनाव जीतने के लिए साझा प्रयास करने की जरूरत है. सभी घटक दलों के एक-एक नेता ने संबोधित किया. कहा गया कि सभी दलों के कार्यक्रम महागठबंधन के साझा कार्यक्रम माने जायेंगे.

इसी दौरान उपसमितियों मसलन प्रचार-प्रसार उपसमिति, साझा संकल्प पत्र,मीडिया एवं संवाद, सोशल मीडिया और चुनाव आयोग एवं कानून संबंधी उपसमिति के पदाधिकारियों के साथ भी समन्वय समिति की बैठक हुई.

इसमें इन कमेटियों को नियमित बैठक के लिए कन्वेनर मनोनीत करने के लिए कहा. बैठक के दौरान समन्वय समिति ने अहमदाबाद में हुई हवाई दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया . मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी. बैठक में समन्वय समिति के सभी घटक दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मीटिंग के बाद नेताओं ने क्या कहा

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो मनोज झा ने कहा कि पूरे बिहार में महागठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम पंचायत के तहत लेकर प्रदेश स्तर तक सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का निर्णय लिया गया है. हम सरकार को एक्सपोज करेंगे. नौ जुलाई को सभी घटक दल एकजुट होकर अपनी ताकत दिखायेंगे. राज्य से एनडीए सरकार को सत्ता से हटाना ही सबसे बड़ा मकसद है.

सीपीएम नेता अजय कुमार ने कहा कि सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई. पसंद की सीटों की सूची सभी घटक दल समन्वय समिति के अध्यक्ष को सौंपेंगे. पूरा महागठबंधन एक है. सीट बंटवारे का आधार 2020 के चुनाव का फार्मूला हो सकता है.इसमें आंशिक बदलाव संभव है.

कांग्रेस नेता डॉ मदन मोहन झा ने कहा, “हमें उम्मीद है कि जुलाई के मध्य तक सीट बंटवारा आकर ले लेगा. पूरा महागठबंधन एक है. गठबंधन सही दिशा में जा रहा है. इसी प्रकार कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि सीट शेयरिंग पर विमर्श शुरू हुआ है.”

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों के लोगों को झेलना होगा मौसम का डबल मार, अगले 48 घंटे के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन