Bihar Election 2025: कन्फ्यूजन में प्रशांत किशोर, खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अभी साफ नहीं
Published by : Preeti Dayal Updated At : 09 Oct 2025 6:05 PM
प्रशांत किशोर
Bihar Election 2025: जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर कन्फ्यूजन में हैं. वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे या फिर नहीं, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. पहले उनके चुनाव लड़ने की चर्चा थी लेकिन अब चर्चा है कि वे खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे. आखिर प्रशांत किशोर असमंजस में क्यों पड़ें हैं, यह अब तक क्लियर नहीं हो पाया है.
Bihar Election 2025: जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर कंफ्यूजन में पड़े हुए हैं. पहले उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा जोरों पर थी लेकिन अब खबर है कि यह अब तक साफ नहीं है. दरअसल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने यह जानकारी दी. इसके साथ ही चर्चा यह भी हो रही है कि प्रशांत किशोर एक गेम चेंजर की भूमिका में रहेंगे. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार पेच कहां फंसा हुआ है.
इन दो सीटों से लड़ने की हो रही थी चर्चा
दरअसल, प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ेंगे या फिर नहीं, यह अब तक क्लियर नहीं हो पाया है. पहले चर्चा थी कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सीट राघोपुर से पीके चुनाव लड़ेंगे और तेजस्वी यादव को सीधी टक्कर देंगे. इसके साथ ही प्रशांत किशोर के उनके अपने जन्मभूमि रोहतास जिले के करगहर विधानसभा सीट से भी ताल ठोकने की चर्चा थी.
आज 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
हालांकि, आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने को लेकर बताया, अब तक यह क्लियर नहीं हुआ है. सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि प्रशांत किशोर चुनाव नहीं लड़ेंगे. इसके साथ ही आज जनसुराज की तरफ से 51 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की गई. लेकिन, इस दौरान प्रशांत किशोर खुद मौजूद नहीं रहें.
प्रशांत किशोर की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं
जानकारी के मुताबिक, प्रशांत किशोर इस बार पार्टी की रणनीति तैयार करने, चुनाव अभियान को सही दिशा देने और उम्मीदवारों का चयन करने में खास फोकस करेंगे. हालांकि, प्रशांत किशोर की तरफ से अब तक चुनाव लड़ने या फिर नहीं लड़ने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. देखना होगा कि प्रशांत किशोर आखिर क्या फैसला लेते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










