Bihar Election 2025: बिहार चुनाव का डेट अनाउंस होते ही हरकत में प्रशासन, बॉर्डर इलाके में चप्पे-चप्पे पर बनाये गए चेकपोस्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Oct 2025 12:18 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही अधिकारी चौकन्ना हो गये हैं. जिलों में बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाये जा रहे हैं. इसके साथ ही गाड़ियों की जांच की जा रही है. पटना, नवादा, कैमूर के अलावा अन्य जिलों में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान कर दिया. जिसके बाद राज्य में प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. कई जिलों में बॉर्डर पर चेकपोस्ट बनाये जा रहे हैं और इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखनी शुरू कर दी गई है.

पटना में प्रशासन एक्टिव

पटना जिले के डीएम ने चुनाव आयोग के आदेशों का सख्ती से पालन किये जाने की बात कही. साथ ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की भी बात कही. पटना SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, 29 अतिरिक्त बल को तैनात किया गया है. जिले में शांति बनाये रखने और किसी भी तरह की हिंसा ना हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिला को सेक्टरों में बांटा गया है. साथ ही माहौल बिगाड़ने वाले पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी.

कैमूर में बनाये गए पांच चेकपोस्ट

कैमूर जिले की बात करें तो, सीमावर्ती इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है. पांच चेकपोस्ट बनाये गए हैं. इसके साथ ही पैरामिलिट्री की 6 कंपनियां जिले में पहुंच चुकी है. कैमूर के एसपी हरि मोहन शुक्ला के मुताबिक, जिले में सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के लिए 72 कंपनियों की मांग की गई थी. इसमें से फिलहाल कुछ कंपनियां आ गई है. साथ ही पहाड़ी इलाके में 11 बूथ ऐसे हैं, जहां नेटवर्किंग की समस्या है, वहां वायरलेस और इंटरनेट फोन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

नवादा जिले में 6 अक्टूबर से ही सख्ती

इसके साथ ही नवादा जिले में पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान की तरफ से 6 अक्टूबर से ही सख्ती लागू कर दी गई. दरअसल, सघन वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया गया. यह अभियान मुफस्सिल थाना क्षेत्र से लेकर बिहार-झारखंड सीमा तक चलाया जा रहा. इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत एक्शन लेने की भी बात कही. इस तरह से बिहार पुलिस और प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गये हैं. DM, SSP और SP के नेतृत्व में सुरक्षा एजेंसियां एक्टिव हो गई है.

बिहार के सीमावर्ती जिलों में बढ़ी चौकसी

जानकारी के मुताबिक, बिहार में सीमावर्ती जिलों में चौकसी बढ़ा दी गई है. साथ ही चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है. राजनीतिक दलों की गतिविधियों पर भी अब चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी. पोस्टर, बैनर, प्रचार और फंडिंग से जुड़े हर एक्टिविटी के लिए प्रशासन से परमिशन लेना होगा. मालूम हो 6 नवंबर को पहला चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. चुनाव परिणामों की घोषणा 14 नवंबर को होगी.

Also Read: Bihar News: बिहार के इस जिले को सड़कों और बाइपास का बंपर तोहफा, सात योजनाओं पर काम शुरू

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन