ePaper

Bihar Election 2025: महागठबंधन की "वोट अधिकार यात्रा" कल से होगी शुरू, तेजस्वी-राहुल 23 जिलों में करेंगे संवाद

Updated at : 16 Aug 2025 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
bihar election news

Bihar Election 2025: बिहार में 17 अगस्त से विपक्ष की वोट अधिकार यात्रा शुरू होगी. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह यात्रा 23 जिलों से होकर गुजरेगी. विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इसी बीच चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR (वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्य) को लेकर विपक्ष आक्रामक हो गया है. विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष के दबाव में वोटरों के नाम काटे जा रहे हैं. इसी मुद्दे पर अब कांग्रेस और राजद मिलकर जनता के बीच जाएंगे. महागठबंधन ने घोषणा की है कि 17 अगस्त से वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत होगी, जिसका नेतृत्व राहुल गांधी और तेजस्वी यादव करेंगे.

तेजस्वी ने शेयर किया कैंपेन सॉंग

तेजस्वी यादव ने इस यात्रा को लेकर कैंपेन सॉन्ग भी लॉन्च किया है. सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा – “किसी का भी अधिकार छूटे नहीं, किसी का वोट कटे नहीं.” उन्होंने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल हों. महागठबंधन का कहना है कि लोकतंत्र को बचाने और कथित “तानाशाही ताकतों” का सामना करने के लिए यह अभियान जरूरी है.

यात्रा का रूट और कार्यक्रम

  • 17 अगस्त: सासाराम (रोहतास) से शुरुआत
  • 18 अगस्त: औरंगाबाद
  • 19 अगस्त: गया, नालंदा
  • 20 अगस्त: ब्रेक
  • 21 अगस्त: शेखपुरा, लखीसराय
  • 22 अगस्त: मुंगेर, भागलपुर
  • 23 अगस्त: कटिहार
  • 24 अगस्त: पूर्णिया, अररिया
  • 25 अगस्त: ब्रेक
  • 26 अगस्त: सुपौल, मधुबनी
  • 27 अगस्त: दरभंगा, मुजफ्फरपुर
  • 28 अगस्त: सीतामढ़ी, मोतिहारी
  • 29 अगस्त: बेतिया, गोपालगंज, सिवान
  • 30 अगस्त: छपरा, आरा
  • 31 अगस्त: ब्रेक
  • 1 सितंबर: पटना (गांधी मैदान) में समापन

23 जिलों से गुजरेगी यह यात्रा

यह यात्रा कुल 23 जिलों से होकर गुजरेगी, बीच में तीन दिन का ब्रेक रहेगा. विपक्ष का दावा है कि इससे जनता को जागरूक किया जाएगा और चुनाव आयोग की कथित गड़बड़ियों को उजागर किया जाएगा. यात्रा की रूपरेखा हाल ही में दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में तय की गई थी.

ALSO READ: Bihar News: आज से पूरे बिहार में राजस्व महाभियान का आगाज, घर-घर पहुंचेगी अधिकारियों की टीम, तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन