बिहार में महिला शिक्षकों को 730 दिनों के अवकाश की सौगात, जल्द जारी होगा आदेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 13 Feb 2026 5:48 PM

विज्ञापन

बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार

Bihar Education: बिहार के शिक्षा मंत्री ने 730 दिन के शिशु देखभाल अवकाश की एसओपी जल्द जारी करने की घोषणा की है. मातृत्व अवकाश में अब हर माह वेतन मिलेगा. महिला शिक्षकों के ट्रांसफर पर विचार होगा.

विज्ञापन

Bihar Education: बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शुक्रवार को विधान परिषद में महिला शिक्षकों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है. सरकार ने स्कूलों में 730 दिनों के शिशु देखभाल अवकाश (CCL) के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार कर ली है. मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर इस संबंध में ऑफिसियल आर्डर जारी कर दिए जाएंगे. महिला शिक्षकों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है ताकि छुट्टियों के मैनेजमेंट में ट्रांसपेरेंसी आए.

वेतन में भी बदलाव

शिक्षिकाओं के लिए एक और बड़ा बदलाव मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) के दौरान मिलने वाले वेतन को लेकर किया गया है. पुरानी व्यवस्था के अनुसार, मातृत्व अवकाश से लौटने के बाद ही शिक्षिकाओं को एकमुश्त वेतन दिया जाता था. इससे उन्हें आर्थिक परेशानी होती थी. अब सरकार ने इसे बदलते हुए हर माह वेतन भुगतान की व्यवस्था की है. विभाग ने इस संबंध में तीन महीने पहले ही एसओपी जारी कर दी थी. इससे महिला कर्मचारियों को अब समय पर पैसा मिल सकेगा.

राबड़ी देवी ने क्या सुझाव दिया

सदन में ट्रांसफर के मुद्दे पर चर्चा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सुझाव दिया कि महिला शिक्षकों को उनके होम डिस्ट्रिक्ट में ही तैनात किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि दूरदराज के जिलों में ट्रांसफर से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. शिक्षा मंत्री ने इस सुझाव को सकारात्मक बताते हुए कहा कि विभाग इस पर गंभीरता से विचार करेगा. महिला शिक्षकों की सुविधाओं को प्राथमिकता देना सरकार का मकसद है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बिल नहीं जमा करने वालों पर होगी कार्रवाई

शिक्षा विभाग ने स्कूलों में बेंच-डेस्क की खरीद में होने वाली गड़बड़ी को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है. मंत्री ने दो टूक कहा कि एसी-डीसी बिल जमा नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों पर FIR दर्ज होगी. अब बेंच-डेस्क की खरीदारी DEO के माध्यम से नहीं करने का फैसला लिया है. सरकार ने कहा कि ऑडिट में गड़बड़ी साबित होने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा. हर सप्ताह इसकी समीक्षा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD का अलर्ट जारी

हो जाएं तैयार, मई में घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, पूछे जाएंगे 33 सवाल

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन