पटना में ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 21 लाख की हेरोइन के साथ दो महिला समेत तीन गिरफ्तार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Feb 2026 7:50 PM
गिरफ्तार तस्कर (बाएं), सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह (दाएं)
Bihar Crime News: पटना में रूपसपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 21 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो महिलाओं समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पाटलिपुत्र स्टेशन रोड के पास छापेमारी की गई.
Bihar Crime News: पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रूपसपुर थाना पुलिस ने 21 लाख रुपये की हेरोइन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. पुलिस को खबर मिली थी कि पाटलिपुत्र स्टेशन रोड किनारे हेरोइन की खरीद-बिक्री हो रही है. सूचना मिलते ही टीम बनाई गई. इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 102.88 ग्राम हेरोइन बरामद की. बाजार में इसकी कीमत करीब 21 लाख रुपये आंकी गई है.
गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर कुमार, सावित्री देवी और चंचल देवी के रूप में हुई है. वीर कुमार चक सिकंदर, थाना राजापाकड़ का रहने वाला है. सावित्री देवी डूमैनी कल्याणपुर बस्ती, थाना मेहदीगंज की निवासी है. चंचल देवी चकसिकंदर, वैशाली की रहने वाली है.
सिटी एसपी भानू प्रताप सिंह ने क्या बताया?
सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रूपसपुर थानाध्यक्ष शशि भूषण सिंह को पहले सूचना मिली थी. इसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई. पुलिस टीम ने स्टेशन रोड के किनारे दबिश दी और तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की गई. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था. इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है. पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
दानापुर और आसपास के इलाके में नशे के खिलाफ अभियान तेज किया गया है. पुलिस का कहना है कि ड्रग्स तस्करी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. आगे भी ऐसे ही सख्त कदम उठाए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










