'गुटबाजी करने वालों को दिखाया जाएगा बाहर का रास्ता', बिहार पहुंचे कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का सख्त निर्देश

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Feb 2025 8:27 AM

विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कृष्णा

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने संगठन को नए सिरे से संगठित करने और जीत की रणनीति पर जोर दिया. मेहनतकश कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने, फील्ड में सक्रिय नेताओं को टिकट देने और गुटबाजी पर सख्त कार्रवाई करने का संदेश दिया.

विज्ञापन

Bihar Congress: बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को पटना पहुंचे. सदाकत आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी को नए सिरे से संगठित करने और जीत की रणनीति पर जोर दिया. उन्होंने कार्यकर्ताओं की हौसला-अफजाई करते हुए कहा, “जिस प्रदेश में सालों से हमारी सरकार नहीं, वहां भी आपने पार्टी का झंडा बुलंद रखा है. अब हमें हर हाल में लड़ना और जीतना है.”

कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्राथमिकता का दर्जा

कांग्रेस के नए प्रभारी ने कहा कि पार्टी में मेहनतकश और समर्पित कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दिया जाएगा. उन्होंने संगठन और टिकट वितरण को लेकर स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “जो कार्यकर्ता मैदान में संघर्ष करता है, खून-पसीना बहाता है, उसे संगठन में प्राथमिकता मिलेगी. कांग्रेस का भविष्य सदाकत आश्रम में नहीं, बल्कि मैदान में तय होगा.”

फील्ड में सक्रिय कार्यकर्ताओं को ही टिकट

कृष्णा अल्लावरू ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस में अब सिर्फ दफ्तरों में बैठने वालों की नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करने वालों की पूछ होगी. उन्होंने कहा, “चुनाव में वही लोग टिकट के हकदार होंगे, जो बूथ स्तर तक सक्रिय रहेंगे. कांग्रेस कार्यालय में दौड़ने वालों को नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर लड़ने वालों को टिकट मिलेगा.”

गुटबाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कांग्रेस के नए प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने की नसीहत दी. उन्होंने कहा, “मतभेद हर संगठन में होते हैं, लेकिन गुटबाजी अगर लक्ष्मण रेखा पार करेगी, तो ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. बिहार में हमें हर हाल में जीत हासिल करनी है. कोई भी अकेले चुनाव नहीं जीत सकता, इसलिए हमें संगठित होकर आगे बढ़ना होगा.”

Also Read: IAS प्रतीक्षा सिंह ने क्यों छोड़ा था बिहार कैडर? पढ़िए SDM से आईएएस बनने तक की संघर्ष भरी कहानी

कौन हैं कृष्णा अल्लावरू?

कृष्णा अल्लावरू कर्नाटक से ताल्लुक रखते हैं और युवा कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. वर्तमान में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं. बिहार में लंबे समय से संगठनात्मक भूमिका निभा रहे अल्लावरू को अब प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है. अपने इस दौरे में वे कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन