पटना से उत्तर बिहार की दूरी होगी और कम, सिक्सलेन गंगा पुल जल्द होगा तैयार, नीतीश कुमार का सख्त निर्देश
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Dec 2025 7:45 PM
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
Bihar News: कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन गंगा पुल परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. 85% काम पूरा हो चुका है. पुल बनने से पटना से राघोपुर और उत्तर बिहार तक की सड़क संपर्कता और मजबूत होगी तथा गांधी सेतु का दबाव भी कम होगा.
Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन गंगा पुल का एप्रोच रोड सहित बचा काम जल्द पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है कि इस पुल परियोजना के पहले चरण के लोकार्पण के बाद पटना से राघोपुर तक की संपर्कता बहाल हो चुकी है. इस परियोजना के निर्माण कार्य का वे नियमित निरीक्षण करते रहे हैं और इसे जल्द पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देश देते रहे हैं.
गांधी सेतु पर कमेगा भार
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन गंगा पुल परियोजना के पूरा होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क संपर्कता मिलेगी. इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा. एमरजेंसी की स्थिति में इलाज के लिए पटना पहुंचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा.
उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की संपर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा, जिससे आवागमन और सुगम होगा. इस पुल के निर्माण से पटना शहर के बाहर से ही लोग उत्तर बिहार के विभिन्न जगहों पर आसानी के साथ आवागमन कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों और पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं.
कच्ची दरगाह से राघोपुर तक पुल का हो चुका है उद्घाटन
मुख्यमंत्री ने 23 जून 2025 को पटना जिला के कच्ची दरगाह से वैशाली जिला के राघोपुर दियारा तक नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया था. पटना जिला में एनएच-30 पर स्थित कच्ची दरगाह और वैशाली जिला में एनएच-103 पर स्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किमी लंबाई के सिक्सलेन ग्रीन फिल्ड पुल परियोजना बन रही है. इसके अंतर्गत 9.76 किमी लंबा पुल और 10 किमी लंबा एप्रोच रोड बनना है. परियोजना की कुल लागत 4988 करोड़ रुपये है.
तीन चरण में बन रही परियोजना
पहले चरण में पटना जिला के कच्ची दरगाह से वैशाली जिला के राघोपुर तक 4.57 किमी लंबाई का उद्घाटन हो चुका है. दूसरे चरण में हाजीपुर-महनार सड़क एनएच-122बी से चकसिकंदर एनएच-322 तक और तीसरे चरण में राघोपुर दियारा से हाजीपुर-महनार सड़क एनएच-122बी का निर्माण किया जा रहा है. अब तक परियोजना की वर्तमान प्रगति 85% है. शेष काम को तेजी से पूरा किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: नीतीश कैबिनेट में 19 प्रस्तावों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का डीए 5% बढ़ा, देखिये पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










