इंतजार खत्म! इस दिन 50 लाख महिलाओं के खाते में जायेंगे 10-10 हजार रुपये
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Sep 2025 6:13 AM
AI फोटो
Bihar : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त 26 सितंबर को जारी होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना से ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होकर लगभग 50 लाख महिलाओं के बैंक खाते में दस-दस हजार रुपये भेजेंगे. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि होंगे.
Bihar : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की पहली किस्त बैंक खाते में भेजने की घोषणा शनिवार को की गई. 26 सितंबर को इस योजना के तहत दस-दस हजार रुपये महिलाओं के बैंक खाते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. इसे लेकर पटना मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे. मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रधानमंत्री लगभग 50 लाख महिलाओं के बैंक खाते में पांच हजार करोड़ रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करेंगे. इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा. ग्रामीण विकास विभाग (Rural Development Department) के सचिव ने राज्य के सभी डीएम को इस संबंध में पत्र जारी किया है.
जिला मुख्यालय में एक हजार महिलाएं लेंगी भाग
सभी 38 जिला मुख्यालयों में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें जन प्रतिनिधि के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी एवं स्वयं सहायता समूह की एक हजार महिलाएं भाग लेंगी. सभी 534 प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें एसएचजी से जुड़ीं 500 महिलाएं भाग लेंगी.
70 हजार ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा
बिहार के 70 हजार ग्राम संगठनों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा. इसमें प्रत्येक ग्राम संगठन से जुड़ी 100 महिलाएं मौजूद रहेंगी. साथ ही जीविका के सभी 1680 संकुल स्तरीय संघों पर भी कार्यक्रम आयोजित होगा. यहां 200 महिलाएं शामिल होंगी. पहली किस्त की राशि खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई या छोटे बिजनेस शुरू करने के लिए दी जा रही है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
एक करोड़ 5 लाख दीदियों ने किया आवेदन
अब तक एक करोड़ 5 लाख से अधिक जीविका दीदियों ने योजना का लाभ पाने के लिए आवेदन किया है. एक लाख 40 हजार से अधिक महिलाओं ने समूह से जुड़ने के लिए आवेदन किया है. अब तक शहरी इलाकों में काम कर रही चार लाख 66 हजार जीविका दीदियों ने योजना के तहत आवेदन किया है. इसके साथ ही जीविका के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ने के लिए चार लाख 4 हजार से ज्यादा शहरी महिलाओं ने भी आवेदन किया है.
इसे भी पढ़ें: INSIDE STORY 2 पढ़कर जान जाएंगे एक-एक बात! क्यों आहत होकर रोहिणी सिंगापुर लौटीं और प्राइवेट कर दिया ‘X’ अकाउंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










