Bihar Cabinet: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 155 करोड़ की लागत से 3 मेन रोड का होगा कायाकल्प

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 03 Jun 2025 2:43 PM

विज्ञापन

सीएम नीतीश (फाइल फोटो)

Bihar Cabinet: बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के 3 प्रमुख सड़कों के कायाकल्प का फैसला किया है. इन सड़कों को बनाने में लगभग 155 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे.

विज्ञापन

Bihar Cabinet: बिहार की नीतीश सरकार ने सड़क के विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि (CRIF) के अंतर्गत तीन महत्वपूर्ण रोडों के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्यों के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी है. इन योजनाओं के तहत सोनपुर, जमुई और गया जिलों में कुल लगभग ₹155 करोड़ की लागत से काम कराए जायेंगे. इन कामों से न केवल स्थानीय नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलेगी.

मानपुर से गरखा पथ का होगा चौड़ीकरण

पथ प्रमंडल सोनपुर अंतर्गत मानपुर से गरखा तक कुल 18.100 किमी लंबाई वाले पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के काम के लिए 81 करोड़ 47 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह पथ एन.एच.-19 के लेफ्ट आउट पोर्शन मानपुर से प्रारंभ होकर गरखा बाजार (एन.एच.-722 के लेफ्ट आउट पोर्शन) तक जाता है और भैरवपुर, मटिहान चौक, मौलवी बाजार, कदना बाजार जैसे कई महत्वपूर्ण स्थानों को जोड़ता है. इस मार्ग की वर्तमान चौड़ाई 5.5 से 7 मीटर है जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा. यह पथ वर्तमान में एम.डी.आर. (मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड) श्रेणी में है और इसके चौड़ीकरण में आंशिक भूमि अधिग्रहण प्रस्तावित है.

जमुई-लखीसराय मुख्य पथ का कायाकल्प

पथ प्रमंडल जमुई अंतर्गत जमुई-लखीसराय मुख्य पथ (एस.एच.-18) के 10.275 किमी हिस्से के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 37 करोड़ 36 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है. यह मार्ग हांसडीह से शुरू होकर आर.के. होटल, जमुई शहर, आई.टी.आई. कॉलेज, और इन्दपे (एन.एच.-333ए) तक जाता है. इस पथ की वर्तमान चौड़ाई 3 से 3.75 मीटर है, जिसे इंटरमिडिएट लेन (5.5 मीटर) तक बढ़ाया जाएगा. यह काम नगर परिषद एवं ग्रामीण कार्य विभाग के समन्वय से किया जाएगा और इसमें भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता नहीं है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गया की सुजाता बाईपास बनेगी 4-लेन

गया जिले के लिए सुजाता बाईपास (पुरानी बाईपास) के 2.450 किमी हिस्से को चार लेन में विस्तारित करने हेतु 37 करोड़ 43 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. यह मार्ग गया-बोधगया पथ से शुरू होकर होटल आनंद इंटरनेशनल, बुद्धा राम मंदिर, उपाध्याय बिगहा होते हुए फिर गया-बोधगया पथ से जुड़ता है. वर्तमान में इसकी चौड़ाई मात्र 4 मीटर है, जिसे चौड़ीकरण कर 14 मीटर कैरिजवे (4 लेन) में बदला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 25 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट पर बनेगा ट्रेनिंग अकादमी, पताही हवाई अड्डा को किया जाएगा विकसित

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन