ePaper

Bihar Budget 2025: बिहार में अबतक का सबसे बड़ा बजट हुआ पेश, 3.17 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार

Updated at : 03 Mar 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
bihar budget news

सीएम नीतीश कुमार व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (File)

Bihar Budget 2025: बिहार बजट 2025 सोमवार को विधानमंडल में पेश किया गया. इसबार नीतीश सरकार ने अबतक का सबसे बड़ा बजट बिहार में पेश किया है.

विज्ञापन

Bihar Budget 2025: बिहार बजट 2025 सोमवार को विधानमंडल में पेश हुआ. बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने अबतक के सबसे बड़े आकार का बजट बिहार विधानमंडल में पेश किया है. पिछले साल सरकार ने 2 लाख 78 हजार करोड़ का बजट पेश किया था. इसबार 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया. जो पिछली बार से 38 हजार 169 करोड़ अधिक है.

वित्त मंत्री ने पीएम और सीएम को धन्यवाद दिया

सोमवार को बिहार के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने विधानमंडल में बजट पेश करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. बिहार के विकास के लिए सरकार किन विभागों में कितनी राशि खर्च करेगी. इसका भी ब्यौरा दिया गया.

ALSO READ: Bihar Budget 2025: बिहार बजट में महिलाओं को क्या कुछ मिला? नीतीश सरकार ने दिए कई सौगात

बेगूसराय में खुलेगा कैंसर अस्पताल

नीतीश सरकार ने युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की. सरकार ने इसबार शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी विशेष फोकस किया है. बेगूसराय में नया कैंसर अस्पताल खोलने की घोषणा वित्त मंत्री ने की है. स्वास्थ्य विभाग पर नीतीश सरकार 20 हजार 335 करोड़ रुपए खर्च करेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन