बिहार से होली के बाद लौटने वालों के लिए चलेंगी 58 स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Holi Special Train: होली को लेकर कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं. बिहार से वापस लौटने वालों के लिए 58 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जायेंगी. कई ट्रेनें पूरे मार्च महीने तक चलाई जायेंगी. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह फैसला लिया.

विज्ञापन

Holi Special Train: होली में बिहार आने के बाद अब वापस लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली है. यात्रियों की होने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए 58 अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है. ये ट्रेनें दानापुर, पटना समेत अलग-अलग स्टेशनों से चलेंगी. यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है.

विज्ञापन

दानापुर और पटना से चलेंगी ये ट्रेनें

(गाड़ी नंबर- 03257) दानापुर-आनंद विहार स्पेशल: 8 मार्च

(गाड़ी नंबर- 03230) पटना-पुरी: 5 मार्च से 26 मार्च तक हर गुरुवार को

(गाड़ी नंबर- 03251) दानापुर-एसएमवीबी, बेंगलुरु: 31 मार्च तक हर रोज

(गाड़ी नंबर- 02024) पटना-हावड़ा स्पेशल: 8 से 29 मार्च तक हर रविवार को

(गाड़ी नंबर- 03239) पटना-नई दिल्ली स्पेशल: 5 से 15 मार्च तक हर रोज

(गाड़ी नंबर- 03225) दानापुर-चर्लपल्ली: 5 से 26 मार्च तक हर गुरुवार को

(गाड़ी नंबर- 03253) पटना-चर्लपल्ली: 9 से 30 मार्च तक हर सोमवार और बुधवार को

(गाड़ी नंबर- 01482) दानापुर-पुणे स्पेशल: 4 मार्च और 8 मार्च को

(गाड़ी नंबर- 01144) दानापुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल: 9 मार्च तक हर रोज

(गाड़ी नंबर- 01150) दानापुर-पुणे स्पेशल : 10 मार्च तक हर रोज

(गाड़ी नंबर- 08440) पटना-पुरी स्पेशल : 10 मार्च तक हर रोज

(गाड़ी नंबर- 09448) पटना-अहमदाबाद स्पेशल: 27 मार्च तक हर शुक्रवार को

(गाड़ी नंबर- 09026) दानापुर-वलसाड स्पेशल : 31 मार्च तक हर मंगलवार

(गाड़ी नंबर- 09344) पटना-डॉ आंबेडकर नगरः 27 मार्च तक हर शुक्रवार

(गाड़ी नंबर- 07092) दानापुर-चर्लपल्ली स्पेशल : 5 मार्च और 9 मार्च को

(गाड़ी नंबर- 04615) दानापुर-फिरोजपुर स्पेशल: 3 मार्च और 7 मार्च को

(गाड़ी नंबर- 04663) पटना-अमृतसर स्पेशल: 3 मार्च और 6 मार्च को

(गाड़ी नंबर- 03249/03250) राजगीर-पटना-राजगीर: 1 से 31 मार्च तक रोजाना

(गाड़ी नंबर- 09822) दानापुर-सोगरिया (कोटा) स्पेशल: 09 मार्च को

(गाड़ी नंबर- 03697) शेखपुरा-नई दिल्ली: 02 से 14 मार्च तक सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार को

Also Read: बिहार में शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, आधी रात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रही अलर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन