बिहार में शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, आधी रात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रही अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 03 Mar 2026 7:45 AM

विज्ञापन

पटना में होलिका दहन की तस्वीर

Holi 2026: बिहार के अलग-अलग जिलों में आस्था और उल्लास के साथ होलिका दहन हुआ. पटना की बात करें तो, आधी रात को जिला प्रशासन अलर्ट रहा. फायर ब्रिगेड की टीम भी पूरी तरह अलर्ट रही. ताकि किसी भी तरह की घटना को रोका जा सके.

विज्ञापन

Holi 2026: पटना में पारंपरिक, श्रद्धा और उल्लास के साथ होलिका दहन हुआ. शहर की कई जगहों पर ‘होलिका’ को जलाया गया. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान, बोरिंग रोड चौराहा, डाकबंगला चौराहा, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र, दीघा, पटना सिटी जैसे प्रमुख इलाकों में भव्य होलिका बनाई गई थी. त्योहार के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा.

आधी रात में अलर्ट रही पुलिस

जिलाधिकारी और एसएसपी के निर्देश पर शहर के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी. फायर ब्रिगेड की टीमें भी अलर्ट पर रहीं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके. फुलवारी शरीफ और आसपास के इलाकों में भी आधी रात को प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर परंपरागत विधि से होलिका दहन किया गया.

कई अधिकारी रहे तैनात

अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, महिला पुलिस बल, बिहार सैन्य पुलिस फोर्स सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवान अलग-अलग इलाकों में तैनात रहे. अधिकारियों की गाड़ियां लगातार इलाकों में गश्त करती रहीं. शहर के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले टमटम पड़ाव के पास तमाम आला अधिकारी होलिका दहन के समय खुद मौजूद रहे और व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

इन जगहों पर हुआ होलिका दहन

शहीद भगत सिंह चौक, नया टोला, नोहसा मोड़, वाल्मी, एम्स गोलंबर, भूसौला दानापुर, नगवा, बभनपुरा, जानीपुर, कुरकुरी, रानीपुर, करौड़ी चक, बरहमपुर, अनीसाबाद, रामकृष्ण नगर, जगनपुरा, परसा बाजार, संपतचक, बैरिया, गौरीचक, बेलदारी चक समेत आसपास के तमाम इलाकों में शांतिपूर्ण माहौल में होलिका दहन किया गया.

लोगों ने मनाया जश्न

इस दौरान ढोल, मंजीरा, ढोलक और बैंड बाजा की थाप पर लोग पारंपरिक फगुआ और होली गीत गाते नजर आए. लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते रहे. प्रशासन की सतर्कता और आम लोगों के सहयोग से पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ.

होली को लेकर बाजार में रौनक

होलिका दहन के बाद अब 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इसको लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. पटना के बोरिंग रोड, न्यू मार्केट स्टेशन रोड और कदमकुआं के बाजारों में रौनक है. लोग गुलाल, पिचकारी और मुखौटों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. इस बार ‘हर्बल और ऑर्गेनिक’ रंगों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. साथ ही बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां बाजार की रौनक बढ़ा रही हैं.

Also Read: इजरायल-ईरान वार पर बिहार सरकार की पहल, प्रवासियों के लिए 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन