ePaper

होली में अस्पतालों में हाई अलर्ट, 85 बेड रिजर्व, इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी

Updated at : 03 Mar 2026 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
Patna News

सांकेतिक तस्वीर

Patna News:होली के मद्देनजर पटना के प्रमुख मेडिकल कॉलेज अस्पतालों को 3 से 5 मार्च तक अलर्ट मोड पर रखा गया है. विशेषज्ञ डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है और करीब 85 बेड रिजर्व रखे गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके.

विज्ञापन

Patna News:होली का त्योहार खुशियों और रंगों का संगम है, लेकिन कभी-कभी रंग में भंग पड़ने की खबरें भी सामने आती हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार की राजधानी पटना के तमाम बड़े अस्पतालों को ‘हाई अलर्ट’ मोड पर डाल दिया गया है.

पीएमसीएच (PMCH) से लेकर एम्स (AIIMS) तक, हर जगह इमरजेंसी सेवाओं को लोहे की तरह मजबूत कर दिया गया है. अगर आप भी होली के जश्न की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जीवन रक्षक साबित हो सकती है. प्रशासन ने न केवल डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं, बल्कि घायलों और बीमारों के लिए विशेष वार्डों का भी इंतजाम किया है.

एम्स से पीएमसीएच तक ‘वार रूम’ तैयार

होली पर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पटना के चारों बड़े मेडिकल कॉलेज अस्पतालों— PMCH, IGIMS, NMCH और AIIMS में खास इंतजाम किए गए हैं. इन अस्पतालों में कुल 85 से ज्यादा बेड सिर्फ होली से जुड़े हादसों के लिए आरक्षित रखे गए हैं.

होली के दौरान अक्सर आंखों में रंग जाने, त्वचा की एलर्जी, सड़क हादसे या फिर फूड पॉइजनिंग के मामले बढ़ जाते हैं.इसे देखते हुए नेत्र रोग, हड्डी रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टरों को 3 से 5 मार्च तक अस्पताल में ही मुस्तैद रहने का आदेश दिया गया है.

छुट्टियां रद्द और वेंटिलेटर तैयार

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह और आइजीआइएमएस के डॉ. मनीष मंडल ने स्पष्ट किया है कि इमरजेंसी सेवाओं में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी . पटना एम्स के ट्रॉमा सेंटर में अकेले 20 अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं ताकि गंभीर घायलों को तुरंत इलाज मिल सके.

इसके अलावा, पूरे शहर में एंबुलेंस की तैनाती इस तरह की गई है कि किसी भी कॉल पर कम से कम समय में रिस्पांस दिया जा सके. अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाओं और वेंटिलेटर की उपलब्धता भी सुनिश्चित कर ली गई है ताकि ‘गोल्डन ऑवर’ में मरीजों की जान बचाई जा सके.

मुसीबत में ये नंबर बनेंगे आपके मददगार

होली के दिन अगर आपको या आपके किसी परिचित को कोई मेडिकल इमरजेंसी महसूस होती है, तो घबराने के बजाय सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क करें.

पीएमसीएच कंट्रोल रूम के लिए 06122300080 पर कॉल कर सकते हैं, वहीं आइजीआइएमएस के लिए 9473191807 और पटना एम्स के लिए 06122451070 नंबर जारी किए गए हैं.

सिविल सर्जन कार्यालय भी पूरे समय सक्रिय रहेगा. स्वास्थ्य विभाग की सलाह है कि रंगों के साथ सावधानी बरतें और किसी भी परेशानी की स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत चिकित्सीय सहायता प्राप्त करें.

Also Read: बिहार से होली के बाद लौटने वालों के लिए चलेंगी 58 स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट

विज्ञापन
Pratyush Prashant

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन