कैमूर में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, छापेमारी में पांच लोगों पर FIR दर्ज; लाखों का जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: कैमूर में बिजली विभाग ने छापेमारी कर पांच लोगों को बिजली चोरी के मामले में पकड़ा है. सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है. विभाग ने अभियान जारी रखने की बात कही है.

विज्ञापन

Bihar News: (विनोद कुमार) कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न गांवों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान कुल पांच लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, जिन पर प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भदौला गांव में तीन मामलों का खुलासा

भदौला गांव में की गई जांच के दौरान कई घरों में मीटर बाईपास कर बिजली चोरी का मामला सामने आया.

  • बिंदु सिंह के घर में 1.711 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई, जिस पर ₹48,503 का जुर्माना लगाया गया.
  • भीम प्रजापति के परिसर में 1.299 किलोवाट बिजली चोरी पर ₹41,110 का जुर्माना लगाया गया.
  • अरविंद कुमार सिंह के घर में 1.54 किलोवाट बिजली चोरी पर ₹42,305 का जुर्माना लगाया गया.

पट्टी गांव में बकाया के बावजूद बिजली उपयोग

पट्टी गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा का कनेक्शन बकाया राशि के कारण पहले ही काट दिया गया था, इसके बावजूद वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए. इस मामले में ₹40,346 का जुर्माना लगाया गया है.

घटेया गांव में सत्तू चक्की पर छापेमारी

घटेया गांव में संचालित एक सत्तू चक्की पर छापेमारी के दौरान शंकर दयाल सिंह द्वारा स्मार्ट मीटर बाईपास कर औद्योगिक उपयोग के लिए बिजली चोरी का मामला सामने आया. जांच में 3.730 किलोवाट भार पर अवैध उपयोग पाया गया, जिस पर ₹1,73,068 का जुर्माना लगाया गया.

FIR दर्ज, आगे भी जारी रहेगा अभियान

सभी मामलों में भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत कुदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Also Read:रोहतास में 43 डिग्री की गर्मी में जलजमाव से बेहाल लोग, प्रखंड कार्यालय के सामने की सड़क बनी मुसीबत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन